जसपुर। 12 जुलाई 2025 जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे ही वैसे सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुट गए हैं तो वही ग्राम वसई इस्लामनगर में ग्राम प्रधान के पद पर चुनाव लड़ रहे ताहिर चौधरी ने भी अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है वह घर-घर जाकर तथा अलग-अलग वार्डों में महिलाओ को एकत्रित कर उनसे गुजारिश कर रहे हैं कि इस बार चुनाव में उन्हें ज्यादा से ज्यादा उनके पक्ष में मतदान कर विजय दिलाए जाने की अपील कर रहे हैं।

बता दे की ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे ताहिर चौधरी ने ग्राम वसई इस्लामनगर में वार्ड नंबर 9 तथा वार्ड 11 में नुक्कड़ सभाओ का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

इस दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार ताहिर चौधरी ने कहा कि आप पिछले दो चुनावों से एक ही व्यक्ति को वोट डालकर जीत दिलाते आए हैं। इस बार मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि इस बार वोट परिवर्तन के लिए डालें चुनाव में आप वोट गांव के विकास के लिए मुझे डालें जिससे कि गांव की टूटी सड़कों तथा नालियों एवं गांव के पानी के लिकास की व्यवस्था में चुनाव जीतने के बाद कर सकूं।

श्री चौधरी ने कहां की यह मेरा चुनाव नहीं बल्कि पूरे बस्ती का चुनाव है आप सबका चुनाव है आप वोट डालें तो बहुत सोच समझ कर वोट डालें क्योंकि आपका एक वोट गांव के विकास को नया आयाम देगा। आगे उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से वादा करता हूं की चुनाव जीतने के बाद 60 वर्ष की उम्र पूरी कर चुकी महिलाओं तथा मेरे बुजुर्ग वृद्ध व्यक्ति तथा दिव्यांगों एवं विधवा महिलाओं जिनकी पेंशने आज तक नहीं हुई है मैं जीतने के बाद पहली मीटिंग में ही उनकी पेंशने बंधवा दूंगा जिससे कि उन्हें हर माह सरकार से पेंशन आती रहे और वह अपना खर्च खुद करते रहें। इस मौके पर रिजवान चौधरी, मासूम चौधरी, नसीम अहमद,हाजी जमील अहमद, फारूक चौधरी, हामिद चौधरी,कलुआ, शाहिद चौधरी, मोहम्मद आरिफ चौधरी, हाफिज नईम अहमद,मोहम्मद यूसुफ शाह, के अलावा तमाम महिलाएं मौजूद रही।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
