जसपुर।13 जुलाई 2025 तृतीय पंचायत चुनाव में सभी प्रत्याशी अपने-आप ने चुनाव प्रचार में लग गए हैं तो वही जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे मोनू ठाकुर उर्फ महेंद्र सिंह ने घर-घर जाकर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।बता दें कि 34 सर्वर खेड़ा से जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे हैं मोनू ठाकुर उर्फ महेंद्र सिंह ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।

इस दौरान मोनू ठाकुर ने ग्राम पंचायत गंगापुर ग्राम पंचायत हरिया वाला में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि वह विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 5 वर्ष क्षेत्र में विकास नहीं हुआ क्योंकि जिला पंचायत सदस्य ने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया यदि जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र का विकास करते तो क्षेत्र में सड़के टूटी हुई नहीं होती। ग्राम पंचायत के पानी का लिकास बंद नहीं होता मैं अपील करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को वोट ना दें जो वोट लेने के बाद पूरे 5 वर्ष गायब रहा क्षेत्र का विकास नहीं किया और वह अब फिर से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उन्हें शर्म आनी चाहिए चुनाव नहीं लड़ना चाहिए क्योंकि जब तुमने जनता के लिए कुछ किया ही नहीं है तो फिर चुनाव किस लिए लड़ रहे हो। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक बार उन्हें वोट देकर कामयाब बनाएं जिससे कि वह क्षेत्र का जो तरफ विकास कर सकें।





सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
