जसपुर। 14 जुलाई 2025 चुनाव की तिथि नजदीक आते ही सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव प्रचार में लग गए हैं तो वही सर्वारखेड़ा 34 से जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे मोनू ठाकुर उर्फ महेंद्र सिंह ने भी अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।

मोनू ठाकुर ने देर शाम गंगापुर में डोर टू डोर जनसंपर्क कर आमजन से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की साथ ही कहा कि वह जन समस्याओं को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं क्षेत्र की सड़कों का हाल बुरा है जिस गांव में वह जा रहे हैं।

उसे गांव में पानी की शिकायत बिजली के बिलों की शिकायत और गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान न मिलने की शिकायत कर रहे हैं।

मोनू ठाकुर ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि वह जितने के बाद जनता से किए हुए वादों को पूरा करेंगे प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल भराव की समस्याओं का समाधान करने के लिए तथा गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभांतित करने के लिए वह हर समय तैयार रहेंगे। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सिर्फ एक बार आपने ज्यादा से ज्यादा वोट देकर भारी मतों से विजई बनाएं जिससे कि मैं किए हुए वादों को जीतने के बाद जरूर पूरा करूंगा।





सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
