जसपुर। 14 जुलाई 2025 तृतीय पंचायत चुनाव की जैसे-जैसे तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने चुनाव प्रचार में लग गए हैं तो वही ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर से ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी ताहिर चौधरी का चुनाव प्रचार और तेज हो गया है। उन्होंने वार्ड नंबर 9 में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन कर जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि आपने एक व्यक्ति को दो-दो बार मौका देकर ग्राम प्रधान बनाया।

मुझे सिर्फ एक बार ग्राम प्रधान बना दो मैं वादा करता हूं की आपसे किए हुए वादों को जल्द से जल्द पूरा करूंगा आगे उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे कमेंट आप भी तो जिला पंचायत सदस्य रहे आपने 5 वर्ष क्या किया इस सवाल के जवाब में ताहिर चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि उनके द्वारा जिला पंचायत के पद पर रहते हुए ग्राम पंचायत इस्लामनगर बसई में सबसे पहले स्कूल के रास्ते का निर्माण कराया था।

उसके उपरांत उनके द्वारा नादान शाह के घर के सामने का रास्ता बनवाया था इसके बाद मुन्ना शाह के घर के रास्ते का निर्माण कराया था तथा मस्जिद वाले रास्ते का आजाद प्रधान के घर तक तथा अमीर हमजा के घर तक रास्ते का निर्माण कार्य कराया था।

इसके अलावा गांव में करीब 13 हेड पंप लगवाए गए थे। उन्होंने कहा कि जिस समय पर है जिला पंचायत सदस्य थे उस समय जिला पंचायत क्षेत्र में करीब आठ गांव आते थे सभी ग्राम पंचायत में उनके द्वारा कार्य कराए गए थे।आगे उन्होंने तंज करते हुए कहा की प्रदेश भर में ग्राम प्रधानों के द्वारा अपने 5 वर्ष के कार्यों का ब्यौरा सोशल मीडिया पर डाल रहे है परंतु हमारे गांव के प्रधान के द्वारा 5 वर्ष के कार्यों का ब्यौरा अभी तक सोशल मीडिया पर नहीं डाला गया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की दिशा और दशा आपका एक वोट करेगा आप ग्राम पंचायत के विकास और तरक्की के लिए मुझे ज्यादा से ज्यादा वोट दें और सपोर्ट भी करें।





सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
