काशीपुर। 15 जुलाई 2025 बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा अधिकारियों के समझाने पर मीटर लगवाने को तैयार हुए ग्रामीण। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा स्मार्ट मीटर पूरे प्रदेश भर में घर-घर जाकर लगाए जा रहे हैं तो वहीं ग्राम पंचायत इस्लामनगर बसई में जब बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने विद्युत उपभोक्ताओं के घर पहुंची तो विद्युत उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवाने से बिल्कुल मना कर दिया।

लगातार तीन दिन तक विद्युत विभाग के कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने आते रहे परंतु ग्रामीणों ने उन्हें स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिए इसके बाद विद्युत विभाग के एसडीओ जई विद्युत विभाग की टीम के साथ बसई इस्लामनगर पहुंचे और उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से संबंधित जानकारी दी। इसके बाद विद्युत उपभोक्ताओं ने अपने घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने की विद्युत कर्मचारियों को अनुमति दी।

बता दें कि उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा स्मार्ट मी पूरे प्रदेश भर में विद्युत उपभोक्ताओं के घर पर लगाए जा रहे हैं और पुराने बिजली के मीटर बदल दिए जा रहे हैं। प्रदेश भर में फैली भ्रांतियां के चलते उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवाने को तैयार नहीं थे। यह मामला कहीं और का नहीं बल्कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर का है जहां पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों को स्मार्ट मीटर लगाने नहीं दिए जा रहे थे।परंतु विद्युत विभाग के एसडीओ और जई टीम सहित बसई इस्लामनगर पहुंचे और विद्युत उपभोक्ताओं में फैले हुए भ्रम को दूर करते हुए आश्वासन दिया की जनता अफवाहों में बिल्कुल ना आए बढ़ते समय के साथ टेक्नोलॉजी बदल रही है और उसी के तहत स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं पहले घिर्री वाला मीटर चलता था उसके बाद कंप्यूटराइज्ड मीटर लगाए गए। और अब स्मार्ट मीटर लगाई जा रहे हैं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
