जसपुर। 16 जुलाई 2025 तृतीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी तेजी से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। तो वही 34 सर्वर खेड़ा से जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे मोनू ठाकुर उर्फ महेंद्र सिंह ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है वह गांव गांव मोहल्ले मोहल्ले और घर-घर जाकर आमजन से अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

बता दे की 34 सर्वर खेड़ा से जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे मोनू ठाकुर उर्फ महेंद्र सिंह ने देर शाम ग्राम वसई के मजरा में घर-घर जाकर आमजन से अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं।

आगे मोनू ठाकुर ने कहा की क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है विकास को गति देने के लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा वोट करें और सपोर्ट करें। आगे मोनू ठाकुर ने निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य पर 5 साल के कार्यकाल में विकास न करने के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र की सड़के टूटी हुई है ग्राम पंचायतो में पानी का लिकास बंद है।

इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन से बहुत से लोग महरूम हैं। यदि निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य 5 वर्ष में कोई कार्य करते तो आज क्षेत्र की ऐसी दुर्दशा नहीं होती। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह ऐसे झूठे लोगों के बहकावे में ना आए अपना वोट विकास के मुद्दों पर दें विकास करने वाले व्यक्ति को दें अपना और अपने बच्चों के भविष्य को सुधारने के लिए सही व्यक्ति को चुने जिससे कि क्षेत्र का विकास हो सके। आपका एक वोट आने वाले 5 वर्ष मैं क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। मोनू ठाकुर ने कहा कि एक बार उन्हें जिला पंचायत सदस्य के पद पर अमूल्य वोट देकर विजय बनाएं जिससे कि वह क्षेत्र का विकास कर सकें।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
