जसपुर। 16 जुलाई 2025 तृतीय पंचायत चुनाव के अब 12 दिन बाकी रहे हैं जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है ठीक वैसे ही प्रत्याशी जीतने के लिए एड़ी से छोटी तक का जोर लगा रहे हैं तो वही 34 सर्वर खेड़ा से जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार लखविंदर सिंह ने भी अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है उन्होंने ग्राम पंचायत हरियावाला,लालपुर,कुंडा,बसई में घर-घर जाकर आमजन से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

बता दें कि लखविंदर सिंह जसपुर की 34 सर्वर खेड़ा से सीट से जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे हैं।और लखविंदर सिंह के पिता गुरनाम सिंह लम्बे समय से समाज सेवा से जुड़े हैं जिसके चलते उनकी हर वर्ग तथा हर समाज में अच्छी पकड़ है।वह जिस ग्राम पंचायत में भी चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं वहां पर उन्हें आमजनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।इस दौरान उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं जैसे सड़कों का निर्माण करना,उच्च शिक्षा दिलाना साथ ही ग्राम पंचायतो में बड़े नालों की व्यवस्था करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आपके बीच में अभी बहुत चेहरे आएंगे जो आपसे झूठे वादे करके वोट मांगेंगे परंतु तुम्हें किसी के बहकावे में नहीं आना है।





सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
