काशीपुर 16 जुलाई 2025 प्रदेश भर में हरेला पर्व बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। तो वही काशीपुर के आईजीएल मोड़ के पास उद्यान संचल दल केंद्र के सामने भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में 1090 हलदर वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया गया। बता दें कि भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलकार सिंह के नेतृत्व मे

हरेला पर्व के पावन शुभ अवसर पर आई जी एल मोड़ के पास उद्यान सचल दल केंद्र के सामने काशीपुर के द्वारा वृक्षारोपण किया गया

उद्यान केंद्र प्रभारी के एल सागर द्वारा बताया गया कि हरेला पर्व के लिए 1090 फलदार पौधे का वितरण कार्यालय स्कूलों एवं विभिन्न संस्थाओं को किया गया है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने बताया कि वृक्षारोपण की शुरुआत हुई है और यह कार्यक्रम किसान मोर्चा की ओर से 15 अगस्त तक सुचारू रूप से चलेगा।अवसर पर के एल सागर प्रभारी उद्यान काशीपुर,मनोज कुमार सर्वेश कुमार उद्यान कर्मचारी और तेज बहादुर गुप्ता, संदीप निषाद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, राजू सिंह, सतीश कुमार,जितेंद्र सिंह,हरदीप सिंह, के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।





सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
