काशीपुर।16 जुलाई 2025 कुंडा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा जनपद मे अवैध शस्त्र /मादक पदार्थ की तस्कारी व अपराधों की रोकथाम हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुंडा पुलिस टीम द्धारा मुखबिर खास की सूचना पर पवार रिजॉर्ट सरवरखेड़ा के पास से अभियुक्त शकील पुत्र शरीफ निवासी ग्राम बेलजूडी जनपद उधम सिंह नगर को 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना कुंडा प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी,उ0नि0 अर्जुन सिंह चौकी प्रभारी,अ0उ0नि0 दीपक चौहान,का0 मनोज बोरा, आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
