जसपुर। 20 जुलाई 2025 तृतीय पंचायत चुनाव की तिथि नजदीक आते ही सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव प्रचार जोर-शोर से कर रहे हैं तो वहीं 35 बैलजूड़ी सीट से चुनाव लड़ रहे चरणजीत सिंह ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है वह गांव में घर घर जाकर आम जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

बता दे की 35 बैलजुड़ी सीट से जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे चरणजीत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ बैलजूड़ी में घर घर जाकर जनसंपर्क कर आम जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की इस दौरान उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं।


उन्होंने कहा कि क्षेत्र की तरक्की और विकास के लिए विकास के मुद्दों पर उन्हें वोट करें और सपोर्ट करें जिससे कि जीतने के उपरांत वह क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे वह पूर्व जैसे जिला पंचायत सदस्यों की तरह नहीं करेंगे जो जीतने के बाद 5 वर्ष तक अपने घरो में अपने कार्यों में व्यस्त रहते हैं और चुनाव आते ही लोगों को नए-नए प्रलोभन देकर चुनाव जीतने के लिए फिर से चुनाव लड़ने खड़े हो जाते हैं उन्होंने वादा करते हुए कहा कि यदि जनता ने उन्हें भारी मतों से जिताया तो वह जीतने के उपरांत शिक्षा सड़क पेंशन आदि समस्याओं का समाधान करेंगे रोना आगरे करते हुए कहा कि उनका चुनाव चिन्ह कलम दवाद है आगामी 28 जुलाई को कलम दवाद के निशान पर मोहर लगाकर ज्यादा से ज्यादा वोट डालें जिससे कि मैं जीतने के उपरांत क्षेत्र का विकास कर सकूं।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
