जसपुर 21 जुलाई 2025 तृतीय पंचायत चुनाव अब लास्ट दौर में चल रहा है तो वहीं ग्राम प्रधान प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह लेकर घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। तो वही ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर से ग्राम प्रधान के पद के उम्मीदवार ताहिर चौधरी ने भी अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।

ताहिर चौधरी घर-घर जाकर जनता से अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रत्याशी ताहिर चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए ने वर्तमान ग्राम प्रधान पर गांव में विकास नहीं करने के आरोप लगाए और ताहिर चौधरी ने कहा की मुझे मीडिया के माध्यम से पता लगा कि निवर्तमान प्रधान के द्वारा बताया जा रहा है कि गांव में 28 सड़के डाली गई है तो यह गांव की मुख्य मार्ग जिसमें पानी भरा है यह क्यों नहीं बनवाई गई।

निवर्तमान प्रधान के द्वारा 10 वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र का विकास नहीं किया मुख्य सड़क में भरे पानी को दिखाकर बताया कि यह कार्य निवर्तमान ग्राम प्रधान के द्वारा कराए गए हैं मुख्य सड़क में पानी भरा है यदि निवर्तमान ग्राम प्रधान 10 वर्ष के कार्यकाल में 50-50 मी रास्ता प्रधान निधि से बनाते तब भी 10 वर्ष के कार्यकाल में 500 मी मार्ग ग्राम प्रधान निधि से बन गई होती।

जब मार्ग बनता तो मार्ग के दोनों साइड बड़े नाले भी बनते जिससे गांव के पानी का लिकास नदी तक आसानी से हो जाता और गांव में जल भराव की समस्या नहीं होती। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आपने 10 वर्ष दूसरे व्यक्ति को मौका दिया है एक बार मुझे भी ग्राम प्रधान बना दो मैं अगर कार्य नहीं करूं तो अगली बार मुझे भी वोट मत देना जो काम करें जो काम की राजनीति करें उसी को वोट देना। अपील करते हुए कहा कि मेरा चुनाव चिन्ह आइसक्रीम है। आगामी 28 जुलाई को चुनाव चिन्ह आइसक्रीम पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाएं जिससे कि क्षेत्र का विकास हो। इस मौके पर रिजवान चौधरी, नसीम अहमद, हाजी जमील अहमद, तौफीक अहमद,इंतजार हुसैन, शाहिद चौधरी, रिफ़ाकात हुसैन, इंसाफ चौधरी, कारी नईम अहमद, हामिद चौधरी, के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।




सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
