जसपुर। 21 जुलाई 2025 जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे ही वैसे ग्राम प्रधान जोर शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं और जनता से विकास करने के दावे कर जनता को अपने पक्ष में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। तो वही ग्राम पंचायत बैल जोड़ी से ग्राम प्रधान पद की उम्मीदवार रूही नाज का भी चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। वह गांव में जिस तरफ भी चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं इस तरफ उनके पीछे भारी संख्या में भीड़ उमड रही है। उसमें मुख्य कारण 5 वर्ष विकास कार्य करना माना जा रहा है जो इतनी बड़ी संख्या में भीड़ उनके पीछे है और उन्हें चुनाव लड़ा रही है।

ग्राम प्रधान प्रत्याशी के पति सरफराज हुसैन ने बताया की वह ग्राम पंचायत बैल जोड़ी से ने निवर्तमान ग्राम प्रधान है उनके द्वारा ग्राम प्रधान के पद पर रहते हुए गांव के विकास के लिए करोड़ नहीं बल्कि अरबो रुपए का कार्य किया गये है। बच्चों की शिक्षा के लिए गांव के हाई स्कूल को इंटर कॉलेज की मान्यता दिलाने का कार्य उनके द्वारा किया गया अब गांव की छात्राएं और छात्रों को काशीपुर या जयपुर पढ़ने जाना नहीं पड़ेगा बल्कि गांव के ही स्कूल में वह अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिला सकते हैं।

इसके आदेश कुछ ही दिनों में आने वाले हैं यह मेरे द्वारा कराया गया प्रथम ऐसा कार्य है जो बच्चों की शिक्षा में काम आएगा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पानी फिल्टर प्लांट लगाया गया। गांव में हर घर नल योजना से घर-घरतक जल पहुंचने का कार्य किया। ग्राम पंचायत के विकास के लिए सरकार की चल रही कल्याणकारी योजनाओं को गांव तक लाया गया और गांव में विकास कार्य कराया गया है। उन्होंने कहा कि गांव की जनता उनके साथ है क्षेत्र का विकास किया है तभी जनता आज उनके साथ है और इस बार फिर जनता उन्हें आगामी 28 जुलाई को आइसक्रीम के निशान पर मोहर लगाकर भारी मतों से जीत दिलाने जा रही है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास किया है काम के बल पर क्षेत्र की जनता से वोट मांग रहा हूं उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 28 जुलाई को गांव की तरक्की और विकास के लिए आइसक्रीम के निशान के सामने मोहर लगाकर भारी मतों से विजई बनाएं।जिससे कि जीतने के बाद क्षेत्र का चौतरफा विकास हो सके।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
