जसपुर। 21 जुलाई 2025 34 सर्वर खेड़ा से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी लखविंदर सिंह ने अपना चुनाव प्रचार और तेज कर दिया है वह जिस क्षेत्र में जिस गांव में जनसंपर्क के लिए जा रहे हैं।वहां पर उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है जिससे वह क्षेत्र में और भी मजबूत प्रत्याशी के रूप में नजर आ रहे हैं।

बता दें कि जिला पंचायत पद के प्रत्याशी लखविंदर सिंह ने गंगापुर सर्वारखेड़ा और बसई माजरा में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर आम जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस दौरान लखविंदर सिंह के पिता गुरनाम सिंह ने कहा कि वह जिस ग्राम पंचायत में भी चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं।

वहां उन्हें तथा उनके पुत्र को भारी समर्थन मिल रहा है और वह निश्चित तौर पर भारी मतों से जीतेंगे उन्होंने कहा कि जीतने के उपरांत उन्होंने जनता से जो वादे किए हैं सड़क, उच्च शिक्षा तथा वृद्धावस्थापेंशन, आदि विकास कार्यों पर तेजी से कार्य करेंगे। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि उनका पुत्र लखविंदर सिंह सर्वारखेड़ा 34 से जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहा है जिसका चुनाव चिन्ह गमला है गमले के निशान पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजई बनाएं जिससे कि क्षेत्र का विकास हो।




सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
