जसपुर। 23 जुलाई 2025 जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे ही प्रत्याशी जीत हासिल करने के लिए चुनाव प्रचार में तेजी से लगे हुए हैं तो वही 34 सर्वर खेड़ा सीट से चुनाव लड़ रहे लखविंदर सिंह ने भी अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर आमजन से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

बता दे की लखविंदर सिंह ने ग्राम पंचायत कुंडा ग्राम पंचायत गंगापुर ग्राम पंचायत हरिया वाला तथा बसई इस्लामनगर में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर आम जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि वह मुकाब विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव चुनाव लड़ रहे हैं।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर विकास कार्य नहीं करने के आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों से जिला पंचायत सदस्य रहे मोहम्मद याकूब ने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं किया क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ गया है। 5 वर्ष जिला पंचायत के पद पर रहते हुए भी क्षेत्र का विकास नहीं किया और इस बार फिर वह चुनाव लड़ रहे हैं उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह ऐसे व्यक्तियों को बिल्कुल भी वोट ना दें जो झूठे वादे करके जनता के बीच में ना जाए बल्कि ऐसे व्यक्ति को चुने जो क्षेत्र का विकास करें। उन्होंने जनता से वादा करते हुए कहा कि एक बार वह उन्हें सेवा का मौका दे उनके चुनाव चिन्ह गमले पर मोहर लगाकर जिला पंचायत सदस्य बनाएं जीतने के उपरांत वह जनता से किए गए वादों को शीघ्र पूरा करेंगे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
