काशीपुर सड़क दुर्घटना में 10 दिसंबर की शाम करीब 7:30 बजे अपनी रिक्शा से घर आते समय एक दिव्यांग व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे अनियंत्रित होकर दिव्यांग व्यक्ति रोड के किनारे नाले में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को राहगीरों ने राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया था। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बता दें कि 10 दिसंबर 2020 की शाम करीब 7:30 बजे नगर के मोहल्ला कचनाल गाजी गड्ढा कॉलोनी निवासी रजाकत अली पुत्र लियाकत अली साईकिलो का मिस्त्री था।

और उसकी दुकान जसपुर खुर्द में स्थित इंडियन गैस एजेंसी के बराबर में खोखे में साइकिल है ठीक करने का काम करता था। तथा वह 70% विकलांग था। और वह अपनी दिव्यांग रिक्शा से घर लौट रहा था। जैसे ही वह रामनगर रोड स्थित होंडा एजेंसी के पास पहुंचा। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर रोड के किनारे नाले में रिक्शा समेत जा गीरा जिसे राहगीरों ने राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया था जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परंतु उसका रिक्शा घटनास्थल पर ही आज तक पढ़ा हुआ है। परंतु पुलिस प्रशासन द्वारा उसे वहां से हटाने की जहमत नहीं उठाई गई है। जबकि घटना को बीते 4 दिन का समय हो गया परंतु घटनास्थल पर ही आज भी उसकी दिव्यांग रिक्शा घटनास्थल पर ही पड़ी हुई है। उसकी रिक्शा को ना तो उसके परिजन ने की घटना स्थल से उठाया और ना ही किसी प्रशासनिक अधिकारी ने उसकी रिक्शा को वहां से उठाने की जहमत उठाई अब ऐसे में देखने वाली बात यह है। की दुर्घटना के बाद घटनास्थल से आज तक भी पुलिस प्रशासन द्वारा रिक्शा को कब्जे में नहीं लिया गया है। अब ऐसे में कोई चोर मृतक दिव्यांग व्यक्ति की रिक्शा को घटना स्थल से चोरी कर ले जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा यह बड़ा सवाल है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
