जसपुर। 1 अगस्त 2025 तृतीय पंचायत चुनाव की वोटिंग खुलने के बाद प्रत्याशियों की जीत की खुशियां मनाई जा रही हैं। ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर में प्रधान पद पर मिली प्रचंड जीत की खुशी में प्रधान पद से जीते ताहिर चौधरी का ग्रामीणों ने फूल मालाए पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

बता दें कि ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर से ग्राम प्रधान पद पर ताहिर चौधरी को मिली जीत की खुशी में वसई चौराहे स्थित उनके निवास स्थान पर ग्रामीण एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने ताहिर चौधरी को फूल मालाए पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया इस दौरान ढोल बजाया गया।

जिस पर ग्राम प्रधान ताहिर चौधरी ने भी अपने समर्थकों के साथ डांस किया साथ ही उन्होंने ग्राम वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिस तरह से ग्रामीणों ने अपना प्यार और स्नेह दिया है उसके लिए वह ग्राम वासियों के सदैव आभारी रहेंगे। आगे उन्होंने कहा कि उनके द्वारा ग्राम पंचायत के विकास के लिए एक प्रधान कार्यालय की घोषणा की गई थी। तथा गांव की मुख्य सड़क को बनवाने का वादा किया था उसके साथ ही दो बड़े नाले नदी में डलवाने की बात की गई थी उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद वह जनता से किए गए वादों पर बिंदुवार कार्य करेंगे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
