जसपुर। 1 अगस्त 2025 ग्राम प्रधान बनने पर ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर नव निर्वाचित ग्राम प्रधान का जोरदार स्वागत किया। बता दे की जसपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मिस्सरवाला से नव निर्वाचित ग्राम प्रधान शेर अली का ग्रामीण और उनके समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान शेर अली ने ग्राम पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें चुनकर जनता ने अपना प्रतिनिधि बनाया है उसके लिए वह पूरी ग्राम सभा की जनता का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्राम मिस्सर वाला विकास की राह में पिछड़ा हुआ है जिस तेज गति देने के लिए ग्राम सभा की प्रिय जनता ने उन्हें चुना है। उन्होंने कहा कि वह जनता को विश्वास दिलाते हैं की क्षेत्र का विकास करने के लिए वह सक्षम है और अनुभवी है जो विश्वास ग्रामीणों ने उन पर जताते हुए उन्हें ग्राम प्रधान चुना है उसके लिए वह ग्राम पंचायत का विकास करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
