module: a; ?hw-remosaic: 0; ?touch: (-1.0, -1.0); ?modeInfo: ; ?sceneMode: NightHDR; ?cct_value: 0; ?AI_Scene: (-1, -1); ?aec_lux: 63.0; ?hist255: 0.0; ?hist252~255: 0.0; ?hist0~25: 0.0; ?
जसपुर। 2 अगस्त 2025 तृतीय पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अब प्रमाण पत्र प्राप्त करने का दौर जारी है। तो वही ग्राम पंचायत भरतपुर से ग्राम प्रधान चुने गए अंकुर कुमार ने भी जसपुर विकासखंड अधिकारी से अपना ग्राम प्रधान प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।

बता दें कि ग्राम प्रधान चुने जाने के बाद अंकुर कुमार ने अपना ग्राम प्रधान प्रमाण पत्र जसपुर विकासखंड के अधिकारी से प्राप्त करने के बाद मीडिया से मुखातिव होते हुए कहा कि चुनाव लड़ने तक सभी प्रत्याशी जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे करते हैं पर उनकी परीक्षा जीतने के बाद शुरू होती है। अब जनता से किए वादों को पूरा करने का समय आ गया है उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जनता से जो वादे किए हैं उसे वह धरातल पर करके दिखाएंगे जिससे कि जनता को यह विश्वास हो सके कि उनके द्वारा जो वादे किए गए थे उन वादों पर कार्य हुआ है और उन्होंने जो अपना अमूल्य वोट दिया है गलत व्यक्ति को नहीं दिया है उनका निर्णय सही था यह सिद्ध करने का समय आ गया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
