काशीपुर। 4 अगस्त 2025 चार दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दे की 31 जुलाई 2025 को विजयनगर नई बस्ती निवासी रमेश कश्यप पुत्र राम किशोर के परचून के धोखे से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसकी चोरी की तहरीर पुलिस को सौंप कर कार्यवाही किए जाने की मांग की थी पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया।

कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संजय कुमार पुत्र छत्रपाल सिंह नि0 रम्पुरा गुरुद्वारे के पास काशीपुर को रामनगर रोड फ्लाई ओवर के नीचे रेलवे पटरी के तरफ झाडियों के पास से गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर जब उस शक्ति से पूछताछ की तो आरोपी ने धोखे से चोरी किया समान इनवर्टर— 01 तथा रजनीगंधा के पैकेट, विभिन्न सिगरेट की डिब्बियाँ, पान मसाला के पैकेल, बिस्कुट के पैकेट, टाँफियाँ, कोल्ड ड्रिंक की बोतले,बीडी के बण्डल, मार्चिस,साबुन, लाईटर इत्यादि तथा (एक लाख रुपए का समान बरामद किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) bnss की बढ़ोतरी की गयी है अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उनि0 विपुल जोशी, उ0नि0 गिरीश चन्द्र, कानि0 महेन्द्र सिंह,कानि0 गौरव सनवाल,प्रेम कनवाल आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
