काशीपुर। 4 अगस्त2025 कोतवाली पुलिस ने भिन्न-भिन्न मामलों में फरार चल रहे एक महिला समेत 05 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दे की कोतवाली पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर अलग-अलग मामलों में वांछित पांच आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानो से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर रोशन पुत्र कीमत सिंह निवासी ग्राम गोपीपुरा थाना काशीपुर तथा अनवर हुसैन पुत्र फैयाज हुसैन निवासी काजीबाग काशीपुर एवं सुनील पुत्र मुन्ना सिंह निवासी जगतपुर कुण्डेश्वरी काशीपुर तथा राजू पुत्र धीनराम निवासी टाण्डा उज्जैन काशीपुर तथा लाडो कौर पत्नी शेर सिंह निवासी कुण्डेश्वरी काशीपुर आदि को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 चन्दन सिह बिष्ट,उ0नि0 सौरभ कुमार,उ0नि0 गिरीश चन्द्र,उ0नि0 सुनील सुतेड़ी,हे0का0 प्रमोद कुमार, कान्स0 सुरेन्द्र कुमार, कान्स0 महेन्द्र सिंह,कान्स0 प्रेम कनवाल,कान्स0 मुकेश कुमार,कान्स0 किशोर फत्र्याल,म0का0 नेहा मेहता आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
