Oplus_16908288
जसपुर। 7 अगस्त 2025 क्षतिग्रस्त सड़क को बनवाने के लिए ग्रामीणों ने सड़क में पड़े गढ़ों में धान के पौधे लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार से अति शीघ्र सड़क बनवाए जाने का आग्रह किया है।

बता दे की ग्राम हरियावाला से ग्राम पंचायत बाबर खेड़ा ग्राम पंचायत श्याम नगर ग्राम पंचायत हल्द्वा साहू होते हुए नेशनल हाईवे पर मिल रही मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गई है जिसको लेकर ग्रामीणों ने आज सड़क पर जाम लगाते हुए सड़क में पड़े गड्ढे में धान की पौध लगा कर विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार से सड़क निर्माण कराया जाने का आग्रह किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह मार्ग 3 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत ठेकेदार के द्वारा बनवाई गई जिस समय सड़क बनाई जा रही थी उसे समय सड़क पर घटिया सामग्री लगाई गई जिसके चलते 6 महीने के बाद ही सड़क क्षतिग्रस्त हो गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकांतरित हुए पर श्री विधायक आदेश सिंह चौहान ने भी सड़क में पड़े गढ़ों में ग्रामीणों के साथ धान की पौध लगाई। इस मौके पर विधायक आदेश सिंह चौहान ने कहा कि 3 वर्ष पूर्व यह सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई जब यह बनाई गई उसे समय सड़क में घटिया सामग्री लगाई गई जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन से की गई परंतु कोई संज्ञान नहीं लिया गया उन्होंने कहा कि उनकी वार्तालाप फोन पर जिला अधिकारी नितिन भदोरिया से हुई जिसमें उन्होंने बनी हुई सड़क की जांच करते हुए कार्यवाही किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन के द्वारा इस मुख्य सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो वह यह बात विधानसभा सत्र के दौरान रखेंगे जिससे कि ग्रामीणों की मुख्य मार्ग बन सके। विरोध प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान फिर्दोश जहां, ग्राम प्रधान निवेदक नबी हसन, इसरार हुसैन, मोहम्मद जुबेर,पूर्व ग्राम प्रधान इरशाद अली, सलीम अहमद, मेहरबान शाह, कमल सिंह, निरंजन सिंह ,चरणजीत सिंह, चंद्रपाल सिंह, जाकिर हुसैन, साकिर हुसैन ,नवाब अली, जावेद अली, रणजीत सिंह, भजन सिंह, फैजुल हसन, केसर आमिर, गुलाम नबी उर्फ मोहम्मद नबी, नाजिम अली ,नूर हसन, मोहम्मद अली, अहमद अली, आजम अली सैफी, मोहम्मद अली, वसीम अहमद ,मुकर्रम अली के अलावा सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
