काशीपुर।15 अगस्त 2025 79 व स्वतंत्रता दिवस पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ध्वजा रोहण किया तो कहीं पर जन्म प्रतिनिधियों ने तो कहीं पर संगठन के पदाधिकारी ने ध्वजा रोहण किया।
तो वही हिम्मतपुर में स्थित प्रशांत पब्लिक स्कूल में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने ध्वजा रोहण कर राष्ट्रीय गान के बाद छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक परिस्थितियों को देखकर सब आश्चर्य चकित रह गए।

बता दे की आज प्रात करीब 9:00 बजे प्रशांत पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहले राष्ट्रीय ध्वज रोहण करते हुए सलामी दी और राष्ट्रीय गान के बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।तथा विभिन्न आयोजन किए गए।
इस मौके पर बोलते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने कहा कि 15 अगस्त ही वह दिन है जब देश को अंग्रेजों की 200 सालों की गुलामी की बेड़ियों से मुक्ति मिली थी। ब्रिटिश राज में देश की जनता पर काफी अत्याचार किए गए। ब्रिटिश हुकूमत के जुल्मों से देश की जनता को छुटकारा दिलाने के लिए सैंकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।


15 अगस्त, 1947 को हमारा देश, भारत, आज़ाद हुआ। हम इस दिन को अपने उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में मनाते हैं जिन्होंने हमारी आज़ादी के लिए संघर्ष किया । हमारा राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा, इसी आज़ादी का प्रतीक है। केसरिया रंग साहस का, सफ़ेद शांति का और हरा विकास का प्रतीक है। इस मौके पर कार्यक्रम में वासुदेव समिति के अध्यक्ष डॉ प्रशांत सिंह किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलकार सिंह विद्यालय की संस्थापक मीरा सिंह प्रधानाचार्य राजीव चौहान पार्षद सतीश कुमार पूर्व पार्षद आलम सिंह तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।



























सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
