Oplus_16908288
जसपुर। 14 अगस्त 2025 ब्लॉक प्रमुख तथा ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख एवं कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख के पद की वोटिंग सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ हुई और दोपहर करीब 12:30 बजे समाप्त हो गई इस दौरान 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना दोपहर बाद करीब 3:00 बजे से प्रारंभ हुई और लगभग 3:30 बजे प्रत्याशियों को घोषित कर दिया गया इस दौरान जीतने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों में एक अलग ही जोश देखने को मिला।

बता दे की ब्लॉक प्रमुख के पद पर अनूप कौर तथा नवनीत कौर के बीच मुकाबला था। तथा जस्ट ब्लॉक प्रमुख के पद पर परगट सिंह और शरणजीत कौर के बीच में मुकाबला रहा तथा कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख के पद पर विमल सिंह तथा अमृतपाल के बीच मुकाबला रहा। मतगणना करने पर

26 मत अनूप कौर मिले जबकि 14 मत नवनीत कौर को मिले इस दौरान अनूप कौर ने ब्लॉक प्रमुख के पद पर जीत हासिल की। तथा मिले ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख परगट सिंह को 26 मत प्राप्त हुए तथा दूसरे प्रत्याशी शरणजीत कौर को 14 मत मिले जबकि कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख विमल कुमार को 25 मत प्राप्त हुए तथा उनके सामने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अमृतपाल को 15 मत प्राप्त हुए जो चौका देने से काम नहीं था। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर ने बीटीसी मेंबरों का और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का और क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख परगट सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का और क्षेत्रीय जनता और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। तो वही कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख विमल कुमार ने बीटीसी मेंबरों और क्षेत्रीय जनता का और साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा चुनाव लड़ते समय जनता से जो वादे किए गए हैं उन्हें वह पूरा करेंगे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
