oplus_2097152
काशीपुर। 15 अगस्त 2025 फैक्ट्री का रोड में केमिकल डालने से ग्रामीणों की फसल और रास्ते में निकलना दूबर हो गया है जिससे ग्रामीण परेशान है पुलिस प्रशासन से शिकायत के बावजूद भी ठेकेदार फैक्ट्री से निकाला केमिकल बीच रोड में और किसानों के खेत के किनारे डालकर जा रहा जिससे किसानों को हो रहा भारी नुकसान और प्रशासन मोन साधे हुए हैं आखिर प्रशासन कार्यवाही क्यों नहीं कर रहा है।

बता दे की नैनी पेपर मिल से निकलने वाला सफेद केमिकल ठेकेदार फैक्ट्री से निकलकर कहीं रोड के किनारे तो कहीं बीच रास्ते में ही डालकर चला जाता है जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यही नहीं बल्कि केमिकल से खेती को भी भारी नुकसान हो रहा है। जिसकी शिकायत किसान ने पुलिस प्रशासन से भी कई बार की परंतु पुलिस प्रशासन ने भी ठेकेदार को कोई हिदायत नहीं दी जिससे ठेकेदार का और भी हौसला बुलंद हो रहा है।

और वह बीच रास्ते में ही फैक्ट्री से निकलने वाला खतरनाक केमिकल बीच रास्ते में ही डालकर चला जाता है जिससे किसानों और ग्रामीणों को भारी नुकसान हो रहा है। किसान राजीव कुमार ने बताया कि इसकी खेती की जमीन जसपुर नेशनल हाईवे पर स्थित संधू ढाबे के सामने भट्टे वाली सड़क जो ग्राम हल्दुआ साहू में निकलती हैं उस रोड पर आए दिन नैनी पेपर मिल से निकलने वाला सफेद खतरनाक केमिकल ठेकेदार अपने ट्रैक्टर ट्राली से कभी बीच रोड में डालकर चला जाता है तो कभी खेत में डाल देता है जिससे खेती कर रहे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा कई बार पुलिस को 112 नंबर पर डायल करके सूचना दी पुलिस ने ठेकेदार को कई बार चेतावनी विधि परंतु चेतावनी के बाद भी ठेकेदार के द्वारा कभी खेत में तो कभी बीच चक रोड में फैक्ट्री का सफेद खतरनाक केमिकल डाला जा रहा है उन्होंने बताया कि अब वह खेत पर जाने के लिए भी परेशान हैं रास्ता बहुत खराब हो गया है और फसल को भी भारी नुकसान हुआ है।





















सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
