सेवा में श्रीमान चौकी प्रभारी महोदय रामपुर दोराहा चौकी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश महोदय निवेदन इस प्रकार है कि प्रार्थी निजामुद्दीन पुत्र मुजाहिर हुसैन निवासी ग्राम इस्लामनगर बसई थाना कुंडा काशीपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड का स्थाई निवासी है। यह है कि प्रार्थी की छोटी बहन सैयदुल निशा उर्फ सैयदा की शादी ग्राम पंचायत गोट जिला मुरादाबाद निवासी नासिर पुत्र नजीर से 3 अप्रैल 2021 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार शादी हुई थी शादी में प्रार्थी के पिता ने उपहार स्वरूप काफी दान दहेज भी दिया था शादी के बाद से ही प्रार्थी की बहन को दहेज कम लाने को लेकर प्रार्थी की बहन के ससुर नजीर तथा सास अपसर जहां एवं ननद हसीन जहां तथा दामाद डॉक्टर नईम प्रार्थी की बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं और शादी में दहेज कम मिलने को लेकर ताने तिसने देते है जिसकी शिकायत वह अपने पति नासिर से करती है तो नासिर भी प्रार्थी की बहन सैयदुल निशा को यह कहते हुए पीटता है कि मेरे घर वाले जो कह रहे हैं उसे सुन नहीं हो तुझे घर से भगा दूंगा और प्रार्थी के बहन को मारता पीटता है।यह की आज से करीब 25 दिन पूर्व प्रार्थी के बहनोई नासिर ने पिताजी को फोन करके कहा कि तुम अपनी बेटी को अपने घर ले जाओ मैं इसे रखना नहीं चाहता जिस पर प्रार्थी के द्वारा फोन पर समझाया कि ऐसा मत कहो उसके बाद प्रार्थी की बहन से कोई बातचीत नहीं कराई गई। दिनांक 12 अगस्त 2025 को प्रार्थी के पिता मुजाहिर हुसैन तथा प्रार्थी मामी जी बहन के घर ग्राम गोट में अपनी बहन को बुलाने आए तो प्रार्थी की बहन को मेहमान नवाजी के लिए घर भेजने के बजाय प्रार्थी के बहनोई नासिर ने ओर उसके पिता नजीर अहमद तथा नाजिर ओर सास अपसर जहां ने पहले प्रार्थी के पिता के साथ अभद्र व्यवहार किया और प्रार्थी के पिता और बहन को डराने और धमकाने के लिए बहनोई नासिर ने अपना हाथ शीशे की खिड़की में जोर से मारा जिससे उसके हाथ की नसें कट गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रार्थी के पिता और माता को तथा बहन को नासिर के परिजनों ने खूब गंदी-गंदी गालियां दी और घर से यह कहते हुए भगा दिया कि तुम्हारी लड़की ओर तुम्हार कारण हमारे पुत्र ने आत्म हत्या करने का प्रयास किया है यदि हमारे बेटे नासिर को कुछ हुआ तो हम तुम्हे जेल भिवाएंगे। यह की प्रार्थी के पिता और माता जी बहन को नासिर के घर पर छोड़ कर घर चले गए थे यह की उपरोक्त लोग प्रति की बहन को दहेज कम लाने को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं खाने को खाना भी नहीं दे रहे अतः आपसे निवेदन है कि प्रार्थी की बहन को प्रार्थी के साथ भिजवाने की कृपा करे प्रार्थी निजामुद्दीन पुत्र मुजाहिर हुसैन निवासी ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर थाना कुंडा काशीपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
