Oplus_16908288
काशीपुर। 21 अगस्त 2025 जसपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख के ग्राम इस्लामनगर बसई पहुंचने पर बीटीसी सदस्य तथा ग्रामीणों ने उनका फूल मलाई पहनकर जोरदार स्वागत किया इस दौरान ब्लॉक प्रमुख को बीडीसी सदस्य के द्वारा लड्डुओं से तोलने पर नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ने बीडीसी सदस्य तथा ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि तृतीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख के पद पर चुने जाने के बाद अब उनका जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है तो वही ग्राम पंचायत इस्लामनगर बसई में नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य शबाना के पिता मोहम्मद रजा के द्वारा जसपुर ब्लॉक के प्रमुख तीरथ सिंह के चुने जाने पर ग्राम पंचायत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पहले नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख के पति तीरथ सिंह का ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनकर जोरदार स्वागत किया उसके उपरांत उन्हें लड्डुओं से तोला गया। और लड्डुओं को ग्रामीणों में बांट दिया गया।इस दौरान ब्लाक प्रमुख तीरथ सिंह ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो सम्मान ग्राम सभा की सम्मानित जनता ने वह क्षेत्र पंचायत सदस्य शबाना तथा उनके पिता मोहम्मद रजा ने दिया है उसके लिए वह उनके शुक्रगुजार हैं।

और वह क्षेत्र के विकास के लिए सबके साथ मिलकर कार्य करेंगे क्षेत्र में कहीं पर भी किसी भी प्रकार के विकास करने में कोई कमी नहीं आने देंगे।

तो वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि ढिंगरा ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख से आग्रह करूंगा कि वह ग्राम पंचायत इस्लामनगर बसई के विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराएंगे और जिला पंचायत सदस्य के पिता सरफराज हुसैन से भी आग्रह करते हुए कहा की सब मिलकर क्षेत्र का विकास करेंगे तभी क्षेत्र तरक्की और खुशहाली की तरफ जाएगा। तो वही क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद रजा ने कहां की वह क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे उन्होंने ब्लॉक प्रमुख और पूर्व ब्लाक प्रमुख की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब सब उनके साथ हैं तो फिर उन्हें विकास के प्रति चिंता नहीं है क्योंकि अब विकास तेजी से होगा क्योंकि विकास करने वाली सोच व्यक्ति के अंदर होनी चाहिए तभी क्षेत्र का विकास संभव है और वह सब गुण हमारे ब्लॉक प्रमुख के अंदर हैं। इसलिए हमारे क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे जसपुर क्षेत्र का विकास होगा।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
