काशीपुर। 22 अगस्त 2025 काशीपुर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है पुलिस ने गुरु नानक स्कूल में शिक्षक को गोली मारने वाले छात्र के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दे की 2 दिन पूर्व कुंडेश्वरी रोड पर स्थित गुरु नानक इंटर कॉलेज के एक छात्रा ने स्कूल में अध्यापक के डांटने से नाराज होकर अगले दिन स्कूल परिसर में तमंचा लाकर अध्यापक को गोली मार दी थी जिस अध्यापक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना का अनावरण करते हुए पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि उपरोक्त घटना की जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि इस घटना से पूर्व उसके पिता को मामले की पूरी जानकारी थी। जिसके द्वारा घटना को रोक नहीं गया। उन्होंने बताया कि किशोर के पिता जगजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर को चौकी कुंडेश्वरी बुलाकर पूछताछ की गई।पूछताछ में जगजीत सिंह ने स्वीकार किया कि उसका बच्चा घर से तमंचा और कारतूस लेकर गया था। साथ ही उसने यह भी बताया कि तीन कारतूस घर के पास छुपा कर रखे गए हैं।पुलिस ने बरामद किए अवैध कारतूस जगजीत सिंह की निशान देही पर पुलिस टीम ने तलाशी अभियान चलाया और घर के पास से 03 जिन्दा अवैध कारतूस (315 बोर) बरामद कर लिए। अभियोग दर्ज, अभियुक्त पूर्व में भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने जगजीत सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।गौरतलब है कि वर्ष 2015 में भी जगजीत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का अभियोग पंजीकृत हो चुका है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति उजागर होती है।काशीपुर पुलिस द्वारा गुरु नानक स्कूल फायरिंग प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी गहन जांच प्रचलन में है और इसमें जो भी नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
