देहरादून। 27 अगस्त 2025 उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर हत्या, अपराध और बड़ते बलात्कारों के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच कर भाजपा सरकार को घेराने का काम किया। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से देहरादून पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पीसीसी मुख्यालय से राजभवन की और कूच करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर उत्तराखंड में बढ़ रहे हत्याएं, बलात्कार खनन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सोई हुई सरकार को जगाने का काम किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के शासनकाल में अफसर शाही बेलगाम हो गई है, भ्रष्टाचार चरम पर है। वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर प्रहार करते हुआ कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में खनन माफियाओं का बोलबाला है। आहूत राजभवन घेराव में विधायक प्रीतम सिंह, सुमित हृदेश,आदेश चौहान, ज्योति रौतेला, अलका पाल, हीरा सिंह बिष्ट, मुशर्रफ हुसैन आदि ने भाजपा सरकार की धज्जियां उड़ाते हुए सरकार पर आरोपो की बौछार की। राज भवन की और कूच कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भारी पुलिस बल ने बल प्रयोग करके रास्ते में ही रोक लिया,जिससे आक्रोशित होकर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जमीन पर सड़क पर ही धरना देने लगे। बाद में भारी पुलिस बल ने कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी कर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
