Oplus_16908288
काशीपुर। 29 अगस्त 2025 भीषण सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके पुत्र की हालत गम फिर बताई जा रही है तथा दो अन्य के मामूली चोट आई है सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद सब परिजनों को सौंप दिया है। तो वही एक और हैरतअंगेज मामला सामने आया है जो चौका देने से काम नहीं है मृत महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है गायब हो गया है जिनकी तहरीर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सौंप कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

बता दें कि ग्राम भालू ढीयार डीडीहाट पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी सैजना खटीमा उधम सिंह नगर निवासी भागीरथ चौथली पुत्र खिमानंद अपनी माता श्रीमती कमला देवी 69 वर्ष तथा भतीजे पंकज तथा भांजी तनुजा के साथ कार संख्या 24 BH 5395F से देहरादून से घर लौट रहे थे कि रास्ते में रात्रि करीब 3:00 बजे जसपुर से बाजपुर मार्ग पर स्थित ढिल्लो ढाबा रेस्टोरेंट के निकट नींद की झप्पी लगने के कारण एक्सीलेटर पर स्पीड बढ़ गई और कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से कार टकरा गई। जिससे कर टूट कर चकनाचूर हो गई।

मृतक कमला देवी का फाइल फोटो
जिससे हादसे में कर में सवार कमला देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि भागीरथ चौशाली की टांगों में फैक्चर हो गया हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना पर 108 एम्बुलेंस के द्वारा घायलों को राज के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने कमला देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि पंकज और तनुजा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी। जबकि भागीरथ चौशाली को डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है जिसका उपचार हल्द्वानी के सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। तो वही परिजनों ने 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों तथा सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पर मृतक कमला देवी के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी किए जाने का आरोप लगाया है।ऐसा काशीपुर में पहली बार मामला सामने आया है जहां मृतक महिला के गले से सोने के आभूषण गायब होने की बात सामने आई है जिसकी प्राथमिक की मृतक महिला के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को देखकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
