Oplus_16908288
काशीपुर। 30 अगस्त 2025 खेतों से भैंसों के लिए चारा काटने गया युवक अचानक ढेला नदी में अचानक आए चारों तरफ पानी में फस गया जिसे एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कर बाहर निकाल इसके बाद परिजनों तथा ग्रामीणों ने भाजपा जिला अध्यक्ष और आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष की सराहना की है।

बता दे की जयप्रकाश प्रजापति पुत्र लीलाराम निवासी गड़ी नेगी थाना कुंडा काशीपुर उधम सिंह नगर शुक्रवार प्रात करीब 8::30 बजे ढेला नदी के पार खेत पर अपनी भैंसों के लिए घास काटने गया था वह घास काटते काटते नदी के बीच में एक टापू पर घास काट रहा था कि अचानक नदी में भारी मात्रा में पानी आ गया अपने आप को पानी के तेज बहाव के बीच फंसा देख वह घबरा गया परंतु उसने अपना मनोबल नहीं तोड़ा और अपने पिता को फोन करके सूचना दी कि वह नदी के बीच में एक टापू पर फंस गया है।

और उसके चारों तरफ भारी मात्रा में पानी बह रहा है अगर नदी का जलस्तर बड़ा तो वह पानी में डूब सकता है। इसके उपरांत जयप्रकाश ने 112 पर कॉल करके सूचना दी कि वह नदी के पानी के बीच में फस गया है उसे बचाया जाए। कुछ व्यक्तियों के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल को सूचना दी गई मनोज पाल ने बिना देरी किए आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला को सूचना दी।जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजो और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में टीमों ने रेस्क्यू नदी के बीच में फंसे जयप्रकाश प्रजापति को नदी से बाहर निकाला जिसकी ग्रामीणों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
