oplus_0
काशीपुर। 31 अगस्त 2025 फेसबुक पर एक समाज के लिए अभद्र टिप्पणी करने पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए एकत्रित होकर पुलिस का घेराव करते हुए पुलिस को तहरीर देकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है। बता दे की ग्राम पंचायत बैतवाला निवासी एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट से सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी कर दी थी इसके विरोध में क्षेत्र भर से जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए थाना कुंडा थाना पुलिस का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की।बड़ी संख्या में भीड़ को थाने में एकत्रित होता देख पुलिस ने कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। इस दौरान थाने में सैकड़ों लोगों ने पुलिस का घेराव कर कार्यवाही किए जाने की मांग की।

ग्राम प्रधान बैतवाला सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गांव का एक युवक है जिसका नाम रितिक कुमार है जिसने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक समाज पर अभद्र टिप्पणी की है जिसका वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि पुलिस प्रशासन उपरोक्त युवक के खिलाफ कार्यवाही करें उसके लिए पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है क्योंकि युवक ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। तो वहीं

ग्राम प्रधान बैलजूड़ी असलम ने कहा कि युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर धर्म विशेष को लेकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है उसके लिए थाने में पुलिस का घेराव करते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है।, ग्राम प्रधान कुंडा मोहम्मद यूनुस ने कहा कि उपरोक्त युवक ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है इस संबंध में पुलिस से कार्यवाही किए जाने का आग्रह किया गया है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य बैतवाला सुखदीप सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक धर्म के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा था लोगों को शांत किया गया है पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी गई है। ग्राम प्रधान मिस्सरवाला शेर अली ने कहा कि किसी एक व्यक्ति ने कुछ गलती की हो तो उसके लिए पूरे समाज को नहीं कहा जाता परंतु यहां तो ऐसा कोई मामला ही नहीं है। युवक ने सर्व समाज पर अभद्र टिप्पणी की है उसके लिए पुलिस प्रशासन को कार्यवाही किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रितिक कुमार के पिता ने बैतवाला से ग्राम प्रधान के पद पर चुनाव लड़ा था और चुनाव के दौरान उन्हें लोगों ने वोट नहीं दिये जिससे उसके पिता ग्राम प्रधान का चुनाव हार गए जिसका जिम्मेदार वह मुस्लिम समाज को मान रहा है और उसी आवेश में उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर ऐसा कमेंट कर दिया जिससे क्षेत्र में बवाल मच गया। मामला जैसे ही थाना प्रभारी रवि सैनी के संज्ञान में आया उन्होंने तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में शांति कायम रहे और किसी भी प्रकार की क्षेत्र में अराजिकता ना फैले तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया है जिससे कि क्षेत्र का माहौल खराब ना हो और शांति व्यवस्था बनी रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
