Oplus_16908288
काशीपुर। 31 अगस्त 2025 10 दिन पूर्व बंद पड़े घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर फरार हुए चोरों को पुलिस ने 02 लाख रुपये के कीमती जेवरातों तथा समान के साथ दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया समान तथा कीमती आभूषण और नगदी बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दे की 22 अगस्त को बंद पड़े घर का ताला तोड़कर घर में रखे कीमती जेवरात और बरतन तथा नगदी चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गए थे। जिसकी प्राथमिक की पीड़ित
रवि कृष्ण गर्ग पुत्र स्व0 गोपाल कृष्ण गर्ग नि0 चामुण्डा बिहार गेस्ट हाउस के पास काशीपुर द्वारा दिनांक 22.08.2025 को देकर बताया था कि उनके घर का ताला तोडकर अज्ञात चोरों ने घर की अलमारी में और घर में रखा समान और चाँदी के कीमती बर्तन व सोने व पीतल के अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए हैं।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि चोरी की घटना का खुलासा करने को लेकर उप निरीक्षक कौशल भाकुनी को मुकदमे की जांच सौंप गई । वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये। इस क्रम में दिनांक 31.08.25 को उ0नि0 कौशल भाकुनी द्वारा पुलिस टीम के साथ सुरागरसी पतारसी के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त बलदेव सिह दानू पुत्र हीरा सिहं दानू नि0 ग्राम टांगाधार थाना कपकोट बागेश्वर हाल निवास- दुर्गा कालोनी थाना आईटीआई तथा सुरजीत कुमार मिस्त्री पुत्र अनिल कुमार मिस्त्री नि0 सैनिक कालोनी थाना आईटीआई को गिरीताल बाग से मय चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त बलदेव सिंह के कब्जे से पुलिस ने पीली-सफेद धातु के 03 कंगन तथा लाल हरे रंग की नग जुडी हुई एक माला,सफेद व पीली धातु की एक मांग टीका,सफेद धातु की एक जोड़ी पायल,लाकेट लाल नग जुडा हुआ- 01 माला, सफेद धातु का एक कडा तथा सफेद धातु का एक सिक्का,सफेद धातु का 50 रुपये का सिक्का,सफेद धातु के तीन सिक्का,गणेश जी की एक मूर्ति सफेद धातु,तथा माता रानी की एक मूर्ति,कलश तीन भागों में पीली धातु का-01तथा पीली धातु का एक चम्मच,पीली धातु की बनी कामधेनु गाय की एक मूर्ति,पीली धातु के चार कटोरे,पीली धातु का एक दिया स्टैण्ड,तथा 20 रुपये के 322 नोट-6440 रुपये,तथा 100 रुपये के 94 नोट कुल 94000 रुपये,एवं 500 रुपये के 15 नोट कुल 7500 रुपये तथाअभियुक्त सुरजीत कुमार मिस्त्री से बरामद चोरी का सामान बरामदा-पीली सफेद धातु की चूडी-04,पीली सफेद धातु का नग जडा माला-01,क्रिस्टल जुडी हुई माला-01,सफेद धातु का हार-01,सफेद धातु की चैन-01,पीली सपेद धातु के झुमके 06 जोडी,सफेद धातु की मांग टीका-01,सफेद धातु की बिछवे-10,सफेद धातु की चम्मच-01,सफेद धातु के सिक्के-06 तथा 05 रुपये का सिक्का-01 तथा सफेद धातु की हनुमान जी की मूर्ति-01,पीली धातु की घण्टी-01,तांबे का लोटा-01,पीली धातु के गिलास-02,सफेद धातु की कामधेनु गाय-01तथा 200 रुपये के 03 नोट- 30 रुपये एवं 50 रुपये के 54 नोट-2500 रुपये तथा 01 रुपये के 16नोट-16 रुपयेतथा पाँच रुपये के 09 नोट-45 रुपये एवं 10 रुपये के 113 नोट -1130 रुपये बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया किअभियुक्त नशे के आदी हैं तथा उनके द्वारा बताया कि उनके पास पैसे नही थे उनके द्वारा चामुण्डा बिहार कालोनी में रात के 2-3 बजे एक घर के अन्दर छत के रास्ते खिडकी तोडकर अन्दर घुसकर सामान व रुपये चोरी कर लिए थे जिन्हे हमने बाग में खण्डर में छिपा दिया था जिसे हम आज बँटवारा करने वाले थे।उपरोक्त बरामदगी व अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग में धारा 331(4)/317(2) BNS की बढोत्तरी की गयी अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
अभियुक्त बलदेव सिंह का आपराधिक इतिहास
(1)FIR NO. 95/2021 धारा-457/380/411 भादवि थाना आईटीआई (2)FIR NO. 346/2022 धारा-392/411 भादवि थाना
काशीपुर (3)FIR NO. 348/2022 धारा-4/25 आर्म्स एक्ट थाना
काशीपुर(4)FIR NO. 365/2025 धारा- 305ए/317(2)/331(4) BNS थाना काशीपुर
(1)FIR NO. 207/2022 धारा-457/380/411 भादवि थाना आईटीआई(2)FIR NO. 346/2022 धारा-392/411 भादवि थाना
अभियुक्त सुरजीत कुमार का आपराधिक इतिहास
काशीपुर(3)FIR NO. 349/2022 धारा-4/25 आर्म्स एक्ट थाना
काशीपुर(4)FIR NO. 365/2025 धारा- 305ए/317(2)/331(4) BNS थाना काशीपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल जोशी उप निरीक्षक कौशल भाकुनी,उप निरीक्षक गिरीश चन्द्र,कानि0 गौरव सनवाल,कानि0 प्रेम कनवाल (मुख्य भूमिका),पुलिस सहयोगी- राहुल,पुलिस सहयोगी- माजिद
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
