???? एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख – गोली मारकर हत्या करने वाले तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली काशीपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 5 दिन पूर्व गोली मारकर हत्या के फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक व अवैध तमंचे के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। इस बड़ी सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में अपराधियों के लिए ऊधम सिंह नगर में कोई जगह नहीं है। बता दे कि
काशीपुर में बीती 31 अगस्त 2025 की रात को जसबीर सिंह
हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात के तीनों नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा के कठोर रुख और त्वरित कार्रवाई के निर्देशों पर काशीपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल सर्विलांस की मदद से फरार आरोपियों को दबोच लिया।
वादी हरप्रीत उर्फ हैप्पी पुत्र जसबीर सिंह उर्फ टोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 31 अगस्त की रात को उसके पिता जसबीर सिंह की अमान, इमरान और फरदीन ने गोली मारकर हत्या कर दी।
तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में FIR No. 374/25 धारा 103(1)/3(5) BNS दर्ज की गई।
एसएसपी मिश्रा ने दिए थे सख्त निर्देश
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने साफ निर्देश दिए कि किसी भी हाल में अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस टीम को तत्काल सक्रिय किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।
पुलिस ने कैसे दबोचा? पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी।
अंततः 2 सितम्बर की सुबह जैतपुर तिराहे से तीनों फरार आरोपी दबोच लिए गए। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी
एसएसपी मिश्रा ने कहा अपराध कर फरार होने वाले किसी भी अपराधी को पुलिस बख्शेगी नहीं। जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की मजबूती हमारी पहली प्राथमिकता है। हत्या जैसे संगीन मामलों में शामिल आरोपियों को हर हाल में जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”
- अमान अंसारी उर्फ अमन उर्फ एमी पुत्र इदरीश अहमद, निवासी नई बस्ती विजयनगर, काशीपुर
- इमरान अंसारी पुत्र नवाब अंसारी, निवासी उपरोक्त
- फरदीन अंसारी पुत्र अमीर जंहा, निवासी उपरोक्त
इस बड़ी सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में अपराधियों के लिए ऊधम सिंह नगर में कोई जगह नहीं है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
