oplus_0
काशीपुर। 4 सितंबर 2025 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में अब बड़े बदलाव करने के मूड में है और संगठन को मजबूत करने को लेकर कांग्रेस पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर इच्छुक व्यक्तियों को जो कांग्रेस के लिए जमीन तैयार कर सकें आगामी चुनाव मजबूती संगठित ढांचा तैयार कर सकें ऐसे युवाओं को कांग्रेस पार्टी महानगर अध्यक्ष के पद पर तथा प्रदेश कार्यकारिणी से जोड़कर कांग्रेस पार्टी को धरातल पर मजबूत करने का प्रयत्न कर रही है। इस दौरान करीब आधा दर्जन से भी अधिक व्यक्तियों ने महानगर अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

इस दौरान मनोज अग्रवाल,जितेंद्र सरस्वती,अब्दुल कादिर, मुशर्रफ हुसैन,मीनू गुप्ता,त्रिलोक अधिकारी,मंसूर अली मंसूरी और एक अन्य व्यक्तियों ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
उसी क्रम में आज कांग्रेस के एनडी तिवारी एससी गुड़िया नव चेतना भवन में राज्यसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल 5 दिन के लिए काशीपुर आए हुए हैं। और पर है महानगर अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर एक रिपोर्ट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को सौंपेंगे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वह कांग्रेस पार्टी की वर्किंग कमेटी ने अंदरूनी लोकतंत्र को और मजबूत बनाने के लिए ‘संगठन सृजन अभियान-2025’ के तहत संगठन को मजबूत करने के लिए यह अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान गुजरात से स्वयं उनकी देखरेख में शुरू हुआ।

श्री गोहिल ने कहा कि यह कोई चुनावी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि फीडबैक पर आधारित चयन प्रक्रिया है,जहां हर इच्छुक व्यक्ति को हमसे आमने-सामने मिलने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने पूरे देश में कांग्रेस में नई जान फूंक दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मोदी सरकार को जाति जनगणना की घोषणा करने के लिए मजबूर किया और आज उन्हें बिहार के लोगों का अपार स्नेह मिल रहा है। हमारा मिशन इस ऊर्जा को उत्तराखंड के हर ब्लॉक और हर जिले तक पहुंचाना है।
उन्होंने दोहराया कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य जिला नेतृत्व को सशक्त बनाना, जवाबदेही सुनिश्चित करना और लोगों से सीधे संपर्क के माध्यम से जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करना है।आगे उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में दैवीय आपदा से हुए नुकसान को लेकर उन्होंने कहा की प्रदेश में लगभग 80 लोगों की मृत्यु व 100 से ज्यादा लापता हैं। जिनके प्रति वह अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। और कांग्रेस पार्टी उन सभी परिवारों के साथ है। परंतु बीजेपी सरकार दोगली राजनीति करती है वह भाई को भाई से करती है राम को रहीम से करती है ना राम का ही भला करती है और ना रहीम का ही भला करती है। उन्हें केवल और केवल सत्ता हासिल करनी है इसके अलावा कुछ नहीं करना है।इस दौरान हरिद्वार के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वीरेन्द्र रावत ने कहा कि अभी कांग्रेस पार्टी महानगर अध्यक्ष हो तथा प्रदेश कार्यकारिणी में किन व्यक्तियों को रखा जाए और कार्य करने के प्रति इच्छुक ईमानदार व्यक्तियों के आवेदन दिए जा रहे हैं धरातल पर उनकी पड़ताल करने के बाद संगठन की जिम्मेदारी दी जाएगी।महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ज्योति रौतेला,दीवान सिंह तोमर, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, अनुपम शर्मा, संदीप सहगल, मनोज अग्रवाल, जितेंद्र सरस्वती, शिवम शर्मा, अर्पित मेहरोत्रा, मंसूर अली मंसूरी, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, अलका पाल, इन्दू मान, जितेंद्र सरस्वती,अब्दुल कादिर,रोशनी बेगम,आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
