Oplus_16908288
काशीपुर। 5 सितंबर 2025 जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने आज सुबह से ही नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में जुलूस से मोहम्मदी निकला गया। मुस्लिम समाज में एक अलग ही खुशी देखने को मिली और खुशी हो भी क्यों ना पूरी दुनिया के नबी आज तशरीफ़ लाए हैं मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में आज पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया खुशी मना रही है।

उसी क्रम में आज जुलूस से मोहम्मदी ग्राम इस्लामनगर बसई काशीपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड में भी बड़े ही हर्षोल्लास साथ मनाया गया। गांव में जगह-जगह नियाज़ नजर लगते हुए नियाज़ को बच्चों में तस्कीम कर दिया गया।इस दौरान नवी की शान में नाते मोहम्मदी गुनगुनाई और फल वितरण किए गए।

बता दें कि पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा सल्लाहों अहलयहि वसल्लम को दुनिया में तशरीफ़ लाए लगभग 1454 साल हो गए हैं।अल्लाह के आखरी नवी आप मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की पैदाइश पीर के दिन 12 रबीउल-अव्वल को मक्का में अब्दुल्लाह पुत्र अब्दुल मुत्तलिब की बीबी अमीना पुत्री वहाब पुत्र अब्दु मनाफ के यहां उनकी पैदाइश हुई थी। आपकी दुनिया में तशरीफ लाने की खुशी में हर वर्ष जुलूस से मोहम्मदी निकाला जाता है और लोग खूब नियम नज़र करते हैं।

आप मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने दुनिया में फैली कुरीतियों को खत्म किया पहले मक्का में छोटी बच्चियों को पैदा होते ही जिंदा कब्र में दफन कर दिया जाता था विधवा होने पर महिला को पति के लिए मनहूस मानकर पत्थरों से मार मार कर मौत के घाट उतार दिया करते थे।यहां तक की पहले मक्का में औरतों को दासी बना कर रखते थे दासियों के बाजार लगते थे वृद्धि होने पर बेटे माता और पिता को बेच दिया करते थे इन सभी कुरीतियों पर आप मोहम्मद सल्लल्लाहो वाले वसल्लम ने आवाज उठाई लोगों को बताया कि इन बातों से अल्लाह नाराज होता है ये सब अल्लाह की मखलूकात है लोगो जागरूक किया बेटी का मर्तबा बताया मां का मर्तबा बताया विधवाओं को सम्मान दिया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
