oplus_0
काशीपुर। 5 सितंबर 2025 बारह रबी उल अव्वल पर नबी मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी क्षेत्र भर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है।

बता दे की आज पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश आज ही के दिन 571 ई को मक्का में अब्दुल्ला पुत्र अब्दुल मुत्तलिब के घर हुआ था आपकी मां का नाम आमना है। और आज ही के दिन हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की वफात भी है रबी उल अव्वल के महीने की 12 तारीख को आपकी पैदाइश हुई थी और रबी उल अव्वल के महीने की 12 तारीख को ही आपकी वफात हुई थी इसलिए उनकी याद में ईद मिलादुन नबी मनाया जाता है।

तो वही ग्राम पंचायत बैल जोड़ी में भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया सुबह 6:00 बजे से जुलूस से मोहम्मदी गांव के हर मार्ग से होता हुआ निकाला इस दौरान गांव में जगह-जगह पर नियाज़ लगाकर फल खाने के पकवानों को आमजन में वितरण किया गया। इस मौके पर जामा मस्जिद के पेश इमाम ने कहा कि आज अल्लाह के रसूल मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश का दिन है चारों तरफ खुशियां मनाई जा रही हैं और मने भी क्यों न जाए क्योंकि पूरी दुनिया कायनात के नबी दुनिया में तशरीफ लाए हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज में इस्लाम को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

कि इस्लाम तलवार की धार पर फैला है जो बिल्कुल गलत है उन्होंने कहा कि इस्लाम अल्लाह के रसूल मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की अच्छाइयों से आगे फैला है क्योंकि आपने दुनिया में रहकर जो दुनिया के लिए कार्य किया अच्छाइयां की उन अच्छाइयों को देखते हुए और मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की हिस्ट्री पढ़कर लोग इस्लाम की तरफ बड़े और इस्लाम कबूल किया उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में सबसे पहले पांच वक्त की नवाज पढ़ने का हुक्म दिया गया है।

और नवाज पढ़ने के लिए बजु करना जरूरी है तो अल्लाह के रसूल ने बुजुर्ग करते समय पानी ज्यादा व्यर्थ करने को मना किया जब अल्लाह के रसूल पानी ज्यादा बहाने को मना करते हैं तो वह किसी का दिल दुखाने को कैसे कह सकते हैं बल्कि अपने तो हिदायत की कि अगर आप रास्ते से गुजर रहे हैं और रास्ते में कोई पत्थर पड़ा है तो उसे पत्थर को उठाकर रास्ते से ऐसी जगह रखो जिस किसी मानव जीवन को नुकसान न पहुंचे आगे उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह की बातें करते हैं उन्हें अल्लाह के रसूल मोहम्मद मुस्तफा सल्ला वसल्लम की हिस्ट्री को पढ़ लेना चाहिए। तो कहीं भाजपा नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी ने कहा कि आज अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश हुई थी उनकी पैदाइश की खुशी में पूरे देश भर में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाता है और आज यहां पर भी बड़े ही हरसोलश के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाया जा रहा है खुशियां मनाई जा रहे हैं उन्होंने कहा कि मुसलमान के लिए आज से बड़ा कोई त्यौहार नहीं है सबसे बड़ा अगर इस्लाम में कोई त्यौहार है तो वह जश्ने ईद मिलादुन्नबी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
