Oplus_16908288
काशीपुर। 5 सितंबर 2025 रबी उल अव्वल माह की 12 तारीख को अल्लाह के रसूल मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश हुई थी आपकी पैदाइश की खुशी में दुनिया भर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाता है तो वही ग्राम पंचायत सर्वारखेड़ा में बड़े ही धूमधाम के साथ अल्लाह के रसूल मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद में जुलूस से मोहम्मदी निकल गया गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए मुरादाबाद मार्ग से मंडी चौकी होते हुए मुख्य मार्ग सर्व खेड़ा में प्रवेश करते हुए जामा मस्जिद पर जाकर जुलूस से मोहम्मदी का समापन किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला हर कोई खुशी से झूम रहा था कोई नाते पाक पढ़ रहा था तो कोई अल्लाह के रसूल का कलमा पड़ रहा था छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में अल्लाह के रसूल का झंडा लेकर बच्चे सुबह से ही लंबे-लंबे लाइनों में लगे हुए थे जगह-जगह पर बच्चों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था ग्रामीणों ने की हुई थी कोई मिष्ठान वितरण कर रहा था तो कोई फल फ्रूट बांट रहा था तो कोई घर के पक्के पकवानों को नियम नजर कर बच्चों में तस्कीम कर रहा था। इस दौरान जुलूस ए मोहम्मदी में बड़ी संख्या में वहां लगे हुए थे और वाहनों पर मक्का मदीना की झांकियो के साथ जुलूस से मोहम्मदी निकल गया।

इस दौरान जमा मस्जिद के पेश इमाम ने कहा कि अल्लाह के रसूल मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम खाली मुसलमान के नबी नहीं है बल्कि पूरी महफिलुकात के नबी हैं अर्श से लेकर फर्श तक जहां से सूरज निकलता है जहां पर सूरज ढल कर छुप जाता है हर चीज हर जर्रे जर्रे के नबी हैं।

जिनके सदके में अल्लाह रब्बुल इज्जत ने जमीन बनाई आसमान बनाया सारी दुनिया सारी कायनात बनाई आज मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश का दिन है उनकी पैदाइश की खुशी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जा रहा है लोगों में उत्साह है और उत्साह होना भी चाहिए क्योंकि अल्लाह के रसूल दुनिया में तशरीफ लाए हैं।

उन्होंने कहा कि अल्लाह के रसूल मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो वाले वसल्लम ने दुनिया को जो पैगाम दिया वह पैगाम आज तक किसी ने नहीं दिया है और ना ही कोई ऐसा पैगाम दे सकता है उन्होंने दुनिया में फैली हुई कुरीतियों को दूर किया दुनिया को सही तरीके से जिंदगी जीने का तरीका बताया उन्होंने बताया कि अगर आपके पड़ोस में कोई भूखा है तो आपका खाना खाना भी हराम है क्योंकि आपका पड़ोसी भूखा है उन्होंने यह नहीं कहा कि आपका पड़ोसी मुसलमान हो तो उसकी मदद करना ऐसा नहीं कहा उन्होंने कहा कि आपका पड़ोसी हो वह चाहे किसी भी धर्म जाति का क्यों ना हो अगर आप खाना खाएं तो खाना खाने से पहले अपने पड़ोस में जाकर पूछे की उसके घर खाना बना है या नहीं अगर पड़ोसी के घर खाना नहीं बना है तो आप अपने घर से बना हुआ खाना आपस में बाटकर खाए तभी अल्लाह आपसे राजी होगा और आपकी दुनिया भी कामयाब होगी और करने के बाद आखिरत भी कामयाब होगी।तो वही नूरी मस्जिद के पैश इमाम ने कहा कि अल्लाह के रसूल ने दुनिया को संदेश दिया कि किसी का हक मत मारना किसी के हिस्से की बेईमानी मत करना, यदि किसी गरीब की मदद करनी है तो उसे पैसा ब्याज पर मत देना बल्कि बिना ब्याज के उसकी मदद करना उन्होंने ब्याज लेने पर वह पैसा हराम होना बताया उन्होंने कहा कि अल्लाह के रसूल ने कहा कि अगर आप किसी की मदद करो तो इस तरह से करो कि एक हाथ से उसकी मदद करो दो तो दूसरे हाथ को पता ना लगे। आगे उन्होंने कहा कि इस्लाम ऐसा धर्म है जिसमें अल्लाह के रसूल ने दुनिया के लिए बड़ी हिदायतें की हैं। और आज मुसलमान उनके बताए हुए रास्तों पर चलकर अपनी जिंदगी की गुजर बसर कर रहे हैं जिससे उनकी जिंदगी भी मजे में गुजर रही है और बाद मारने के आखिरत भी अच्छी गुजरेगी इंशाल्लाह।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
