Oplus_16908288
काशीपुर। 13 सितंबर 2025 सैयद दादा मियाॅ की दरगाह पर 49वें सालाना उर्स का आगाज़ साम्प्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल के साथ हुआ। उर्स के मौके पर आसमान की ओर उठे सैकड़ों हाथों ने मुल्क और कौम की तरक्की व अमन-शांति की दुआ मांगी। बता दें कि मोहल्ला कानून गोयन में स्थित सैयद दादा मियां की दरगाह पर 49वे सालाना उर्स का आगाज किया गया।

मुख्य अतिथि डाॅ. एम.ए. राहुल सहित सैकड़ों अकीदमंदों ने कब्बालों के साथ चादरें घुमाते हुए दरगाह पर चादरपोशी की। इस दौरान रामपुर के कब्बाल मंज़ूर हसन और अमरोहा के कब्बाल ज़मीर चिश्ती ने अपनी सूफियाना प्रस्तुतियों से माहौल को रूहानी रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम में हर धर्म और वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे माहौल गंगा-जमुनी तहज़ीब का जीवंत प्रतीक बन गया।
उर्स परंपरा को आगे बढ़ाते हुए फुरकान उस्ताद के बेटे आलम सैफी ने लंगर का आयोजन किया, जिसमें दूर-दराज से आए जायरीनों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी शिरकत की।
इस मौके पर डाॅ. जफर सैफी ने कहा कि इस ऐतिहासिक दरगाह पर आने वाले अकीदमंदों की मुरादें पूरी होती हैं और उनकी परेशानियों का हल मिलता है।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख हस्तियों में डाॅ. एमए राहुल, मुस्तकीम सलमानी, साजिद खान बाबू, शाहिद मासूमी, हाफिज आलमगीर, सैय्यद उबेश, फरमान बाबा, मो. आलम सैफी, डाॅ. जफर सैफी, इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी मो. रफी, सेक्रेटरी बृजेश कादिर, सहित बड़ी संख्या में अकीदमंद और स्थानीय लोग शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
