गदरपुर (उधमसिंह नगर)। 14 सितंबर 2025 जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गदरपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को 59 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी भी बरामद की गई है।

संदिग्ध देखकर हुई तलाशी
गदरपुर थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस टीम 11 सितम्बर 2025 की देर रात तेजा फौजा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान रोड किनारे खड़े एक महिला और पुरुष ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। शक होने पर उन्हें रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने मौके से महेंद्र सिंह, पुत्र स्व. दिलीप सिंह, निवासी ग्राम तेजा-फौजा, थाना गदरपुर तथा बिंदो कौर, पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी ग्राम तेजा-फौजा, थाना गदरपुर,को गिरफ्तार किया जब उनकी जामा तलाशी ली गई तो उनके पास से पुलिस ने 30 ग्राम और 29 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा 27,300 रुपए और 23,070 रुपये नकद बरामद किए गए है
मुकदमा दर्ज
बरामदगी के आधार पर थाना गदरपुर में अभियुक्तों के खिलाफ FIR संख्या 258/2025, धारा 8/21 NDPS ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने नशे के कारोबार में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में पेश किया जाएगा।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जसवीर चौहान, उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा (प्रभारी चौकी सकैनिया), कानि. जीवन फुलेरा, महिला कानि. पार्वती गोस्वामी और महिला कानि. विजय लक्ष्मी शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
