काशीपुर। 15 सितंबर 2025 नवनिर्वाचित सदस्यों को सम्मानित करने को लेकर ग्रामसभा बैतवाला के तत्वावधान में समस्त प्रजापति समाज द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह मंगलवार, 16 सितंबर को शाम 4 बजे ग्राम बैतवाला स्थित माँ भगवती राइस इंडस्ट्रीज परिसर में संपन्न होगा।

समारोह में पूर्व विधायक, जसपुर डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीपुर नगर निगम महापौर दीपक बाली करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष (काशीपुर) मनोज पाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार, इस अवसर पर जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख जसपुर श्रीमती अनुप कौर, ब्लॉक प्रमुख काशीपुर श्रीमती चन्द्रप्रभा, जिला पंचायत सदस्य चरणजीत सिंह संजौता तथा ग्राम प्रधान बैतवाला श्रीमती कुलविंदर कौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस आयोजन में माँ लक्ष्मी सीएस एंड राइस मिल, माँ भगवती राइस इंडस्ट्रीज, जय माँ दुर्गा राइस मिल परिवार एवं प्रजापति महासभा काशीपुर का सहयोग रहेगा।
आयोजन समिति से जयचन्द गोला, धर्मवीर गोला, मोहित गोला, मृदुल गोला, अनिकेत गोला, मयंक गोला, नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन कैलाश प्रजापति, एडवोकेट पार्षद गुंजन प्रजापति, शिवांश गोले और रवि प्रजापति ने समस्त क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
