काशीपुर। माजरा रोड स्थित दुल्हन पैलेस रविवार को काशीपुर की राजनीति में बड़ा बदलाव लेकर आया। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) और भीम आर्मी की संयुक्त बैठक में बसपा से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता छोड़कर चंद्रशेखर आज़ाद रावण के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने की, जबकि कुमाऊं प्रभारी लेखराज गौतम, जिला प्रभारी समर खान, सत्येंद्र कुमार और भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार मंच पर मौजूद रहे।
इस दौरान सबसे अहम घोषणा तब हुई जब पूर्व मेयर प्रत्याशी डॉ. एम. ए. राहुल को काशीपुर महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिम्मेदारी संभालते हुए डॉ. राहुल ने कहा –
“हमारा लक्ष्य है समाज के अंतिम पायदान तक खड़े हर व्यक्ति को न्याय और अधिकार दिलाना। आज से काशीपुर की राजनीति नई दिशा और नई ताकत के साथ आगे बढ़ेगी।”
बैठक में पूर्व पार्षद प्रत्याशी नाजिम मंसूरी, तनवीर आलम, राशिद मंसूरी, गौरव कश्यप, आफताब आलम, कमर अब्बास, मोहित कुमार, राजीव कुमार, असलम, शाहिद सकलेनी, सलीम, इरफान, समीर, अनस और तौसीफ समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पूरा कार्यक्रम जोश और उत्साह से सराबोर रहा। मंच से कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे चंद्रशेखर आज़ाद रावण के नेतृत्व में सामाजिक न्याय की लड़ाई को और तेज करेंगे।सभा का समापन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद रावण को धन्यवाद ज्ञापित करने और उनके नेतृत्व में आंदोलन को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
