सेवा में श्रीमान थाना प्रभारी थाना आईटीआई काशीपुर उधम सिंह नगर महोदय निवेदन इस प्रकार है की प्रार्थिनी गुलफसा पत्नी सलमान निवासी ग्राम परमानंदपुर थाना आईटीआई काशीपुर उधम सिंह नगर की स्थाई निवासी है यह की घटना दिनांक 11 सितंबर 2025 को प्रार्थनी की भाभी रुखसार पत्नी गुलाम रसूल की तबीयत खराब थी जो मुरादाबाद मैं स्थित आजाद अस्पताल में ज्यादा हालत खराब होने की वजह से भर्ती थी। प्रार्थिनी के द्वारा अपनी भाभी को देखने जाने के लिए कहा गया जिस पर प्रार्थनी के पति तो राजी हो गए परंतु सासू माँ नन्ही ने जाने के लिए मना कर दिया इसके बाद प्रार्थीनी के पति ने भी जाने के लिए इंकार कर दिया। इतने में मेरे पति की भाभी नसरीन ने बीच में आकर दखल दिया और कहा कि तू अगर जबरदस्ती मुरादाबाद अपनी भाभी को देखने जाएगी तो तेरे हाथ पर डंडों से तुड़वा दूंगी जिसका प्रार्थीनी के द्वारा विरोध करने पर घर पर मौजूद नंदोई भूरा निवासी ग्राम बसई इस्लामनगर थाना कुंडा,तथा नन्द अफरोज,ज्येष्ठ इकबाल,तथा सासू मां नन्ही यह कहते हुए कि तू अपनी भाभी को अस्पताल में देखने जाएगी हम तुझे जान से मार देंगे। और के साथ मारपीट करने लगे, आसपास के पड़ोसियों ने आकर प्रार्थीनी को उपरोक्त लोगों से छुड़ाया, इस सभी घटना को मेरे पति यूं ही खड़े हुए देखते रहे किसी से मना नहीं किया कि आप इसे क्यों पीट रहे हो। इसके बाद मेरे माता-पिता आकर मुझे समझकर घर वापस लौट गए थे। महोदय दिनांक 18 सितंबर 2025 को जब प्रार्थीनी की माँ प्रार्थिनी से खैर खबर लेने जब घर आई तो 11 तारीख की घटना को दोबारा उखड़ते हुए मेरी सास नन्ही ने मेरी मां को गंदी गंदी गालियां देने लगी प्रार्थीनी के द्वारा विरोध करने पर प्रार्थीनी की जेठानी नसरीन पत्नी इस्लाम, अफ़रून पत्नी इकबाल,तथा सासू माँ नन्ही तथा पति सलमान ने प्रार्थीनी को यह कहकर घर से निकाल दिया कि अब हम तुझे अपने घर में नहीं रखेंगे तथा कान नाक गले में पहने हुए जेवर भी पति ने उतरवाकर अपने पास रख लिए और मेरे बच्चों को भी मुझसे छीनकर मुझे घर से बाहर निकल दिया। महोदय प्रार्थनीय परेशान है उपरोक्त लोग मुझे बात-बात पर ताने देते हैं कहते हैं कि पहले पति ने तुझे तलाक दे दिया हम भी तुझे तलाक दिलाएंगे प्रार्थीनी अपने पति के ही साथ जीवन व्यतीत करना चाहती है परंतु बीच में यह सब लोग प्रार्थीनी के पति को भड़कते हैं जिसके चलते प्रार्थीनी के पति ने प्रार्थीनी को घर से निकाल दिया है और घर में नहीं जाने दे रहे हैं। आते हैं आपसे निवेदन है कि उपरोक्त सभी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें। प्रार्थिनी गुलाब सा पत्नी सलमान निवासी ग्राम परमानंदपुर थाना आईटीआई काशीपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड ज्येष्ठ इकबाल का मोबाइल नंबर 8533012380
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
