जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में बीती रात आई लव मोहम्मद के नाम पर मोहल्ला अल्लीखा में रविवार रात्रि 9:00 बजे प्रशासन से बिना अनुमति लिए जुलूस निकाला जा रहा था इस दौरान पुलिस ने उन्हें जुलूस बिना अनुमति निकल जाने पर एफआईआर दर्ज करने की बात कहीं तो जुलूस में मौजूद कुछ उपद्रवियों ने कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक पर हमला कर दिया इतने वह कुछ समझ पाए इतने में कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी जहां कुछ युवक उनके साथ मारपीट कर रहे थे तो वही उन्हें मेंसे दो युवकों ने वरिष्ठ उप निरीक्षक की जान बचाई दोनों युवकों ने वरिष्ठ उप निरीक्षक को भीड़ से निकलकर बाहर भगाया।तब वह बच सके इस दौरान कुछ उपद्रवियों के द्वारा पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया गया।बता दे कि उपरोक्त मामले को लेकर आज पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। प्रशासन ने जहां उपद्रवियो की गिरफ्तारियां की है तो वही दूसरी और मोहल्ला अल्ली खा में प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में बबालियों के साथ साथ अतिक्रमण कारियो के घरों के सामने का अतिक्रमण तोड़कर बुलडोजर कार्यवाही की है।आपको बता दें कि रविवार रात काशीपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व मेयर प्रत्याशी नदीम अख्तर द्वारा बिना अनुमति आई लव मोहम्मद को लेकर काशीपुर में जुलूस निकाला था जहां जुलूस में शामिल असामाजिक तत्वों द्वारा न केवल जमकर उत्पात मचाया गया बल्कि मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ साथ मारपीट भी की उपद्रवी नहीं रुके उन्होंने पुलिस की एक गाड़ी को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल जोशी को घेरकर उन पर हमला किया। परंतु जहां बड़ी संख्या में उपद्रवीं उन्हें पीट रहे थे तो वही उन्हें में शामिल दो युवकों ने अनिल जोशी की जान बचाई उन्हें भीड़ से जबरदस्ती छुड़ाकर बाहर निकाल जिससे उनकी जान बच सकी। जो वीडियो में साफ देखा जा सकता है। वह दो युवक कौन से थे जिन्होंने उपनिरीक्षक अनिल जोशी की जान बचाई।इस सारे मामले को लेकर पुलिस अब सख्त कार्यवाही कर रही है पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करने के साथ करीब 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चिन्हित उपद्रवियों को दविश के द्वारा दबोचना शुरू कर दिया है।यही नहीं उपद्रव स्थानों पर काशीपुर प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्यवाही की गई है।इस दौरान एडीएम पंकज उपाध्याय और अपार पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उपद्रवियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बाइट…. पंकज उपाध्याय…….. एडीएम उद्यम सिंह नगरबाइट…. अभय प्रताप सिंह……. अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
