Oplus_16908288
काशीपुर। 27 सितंबर 2025 राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में शनिवार को छात्र संघ चुनाव 2025-26 के नतीजे घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर जतिन शर्मा ने जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी एबीपी समर्थित रिंकु बिष्ट को हराया।
सुबह से ही कॉलेज परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। छात्रों में गजब का उत्साह देखने को मिला। मतदान के दौरान कई जगहों पर नारेबाजी और आपसी तनातनी की स्थिति बनी रही।

दिनभर हंगामे के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ चुनाव, देर शाम कॉलेज गेट पर बवाल
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया, वहीं देर शाम करीब 7:30 बजे कॉलेज गेट पर छात्रों ने हंगामा किया। गेट पर कई बार धक्का-मुक्की और नारेबाजी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस एवं जिला प्रशासन की सतर्कता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
राधे हरि डिग्री कॉलेज छात्र संघ चुनाव – 2025-26 के घोषित परिणाम
मुख्य पदों पर विजयी उम्मीदवारों का विवरण इस प्रकार है –
- अध्यक्ष : जतिन शर्मा – 1587 मत (71.20%)
- उपाध्यक्ष (पुरुष) : अक्षय रस्तोगी – 1080 मत (48.45%)
- उपाध्यक्ष (महिला) : अंबिषा कुमारी – निर्विरोध निर्वाचित
- सचिव : सतनाम सिंह – 1201 मत (53.85%)
- संयुक्त सचिव : मुकुल मौर्य– निर्विरोध निर्वाचित
- कोषाध्यक्ष : गरिमा सिंह– 1387 मत (62.22%)
- सांस्कृतिक सचिव (पुरुष) : दीपक कुमार – 930 मत (57.98%)
- वाणिज्य कर प्रतिनिधि दीपक कुमार निर्विरोध
- विज्ञान प्रतिनिधियों पुरुष अनिकेत 143
- विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (पुरुष) : पायल – 869 मत (38.91%)
- विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (महिला) : नाजिया – निर्विरोध निर्वाचित
घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुमिता ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और कहा कि छात्र संघ लोकतंत्र की पहली सीढ़ी है और छात्र प्रतिनिधियों को कॉलेज की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सकारात्मक योगदान देना चाहिए।
हालांकि माहौल तनावपूर्ण जरूर रहा, लेकिन प्रशासन की कड़ी निगरानी में किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोक लिया गया।
विजयी अध्यक्ष जतिन शर्मा ने जीत को छात्रों की आवाज की जीत बताया और कहा कि वे कॉलेज के विकास एवं छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
