उधम सिंह नगर। 1 अक्टूबर 2025 कुंडा थाना पुलिस ने नाबालिक किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या का खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पुलिस ने नाबालिग किशोरी के शव को बरामद कर आरोपियों हत्या के मामले में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
सन सनी खेज हत्या का खुलासा उधम सिंह नगर पुलिस कार्यालय में करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सनसनी हत्या का मास्टरमाइंड इमरान है उसी के द्वारा सारी घटना को प्लान किया गया था।
???? घटना का सिलसिला
- 10 सितंबर 2025 को 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी अपने घर से लापता हो गई।
- किशोरी की माँ शिकायत दर्ज कराना चाहती थी, लेकिन आरोपी इमरान ने उसे धमकाया कि किरायेदार होने और सत्यापन न होने की वजह से पुलिस उल्टा उसी पर कार्रवाई कर देगी।
- इस डर से परिवार ने तुरंत तहरीर नहीं दी।
इस बीच आरोपीगण किशोरी को पहले काशीपुर तथा फिर नूरपुर (बिजनौर), फिर गजरौला और अंततः कांट (जिला ज्योतिबा फुले नगर) तक ले गए। वहाँ लगातार किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया।

जब किशोरी ने घर जाने की जिद की तो आरोपियों को अपने पकड़े जाने का भय सताने लगा। नृशंसता की सारी हदें पार करते हुए, 19 सितंबर को आरोपियों ने कोशी नदी के पास गन्ने के खेत में उसकी हत्या कर शव को वहीं फेंक दिया।
22 सितंबर को कांट पुलिस ने किशोरी का शव बरामद किया, लेकिन पहचान न होने पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया।
27 सितंबर को पीड़िता की माँ जब सूर्या चौकी गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंची तो शक की सुई इमरान की ओर गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह मुकर गया, लेकिन सख्ती बरतने पर पूरे हत्याकांड का राज़ खोल दिया।
???? पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी, तकनीकी साक्ष्य और वैज्ञानिक तरीकों से न सिर्फ मृतका की पहचान पुख्ता की बल्कि सभी आरोपियों को धर दबोचा।
???? गिरफ्तार आरोपी
- इमरान पुत्र मौ. सफीक — ग्राम लालपुर, थाना कुंडा।
- इस्लाम पुत्र शेर मोहम्मद — थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.), हाल निवासी सर्वरखेडा थाना कुंडा।
- असगर उर्फ नन्हे पुत्र भोलू खान — थाना डीलारी, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.), हाल निवासी सर्वरखेडा थाना कुंडा।
- मीनाक्षी पत्नी स्व. राजकुमार — थाना शेरकोट, जिला बिजनौर (उ.प्र.)।
- शीला पत्नी अकुंश कुमार — कोतवाली काशीपुर।
????️ एसएसपी मणिकांत मिश्रा का बयान
“ऐसे जघन्य अपराधों में संलिप्त किसी भी अपराधी को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”
????♂️ पुलिस टीम
- क्षेत्राधिकारी काशीपुर — दीपक सिंह
- प्रभारी निरीक्षक कुंडा — रवि कुमार सैनी
- उपनिरीक्षक — सुरेन्द्र सिंह, जगदीश तिवारी, जगदीश चन्द्र तिवारी, अरविन्द बहुगुणा, जितेन्द्र कुमार, नवीन जोशी
- अपर उपनिरीक्षक — दीपक चौहान, रविश राम, राकेश बोहरा
- कॉन्स्टेबल — धर्मेन्द्र भारती, राजीव कुमार, सुमित सिंह, कुन्दन भौर्याल
???? पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई से जहाँ पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है, वहीं जनता के बीच कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
