काशीपुर। 4 अक्टूबर 2025 जसपुर–रुद्रपुर मार्ग पर गिन्नीखेड़ा पॉइंट 13=13 के शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर में दो महिलाओं समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर 108 आपातकालीन सेवा की टीम पहुंची और घायलों को तुरंत लक्ष्मण दत्त भट्ट राजकीय चिकित्सालय, काशीपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।


???? घायल व्यक्तियों के नाम:
- कार सवार
- नवीन गुप्ता (निवासी – गाज़ियाबाद)
- विशाखा गुप्ता (पत्नी, निवासी – गाज़ियाबाद)
- नवीन गोपाल (बहनोई)
- अंजलि गोयल (बहन)
- ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार
5. रामगोपाल शर्मा पुत्र जी. राज शर्मा (निवासी – ग्राम पंचायत फाजलपुर, स्वार, रामपुर, उत्तर प्रदेश)
6. राजेश पुत्र ख्याली राय (निवासी – फाजलपुर, स्वार, रामपुर, उत्तर प्रदेश)

???? हादसे का विवरण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाजियाबाद निवासी नवीन गुप्ता अपनी पत्नी विशाखा गुप्ता, बहनोई नवीन गोपाल और बहन अंजलि गोयल के साथ कार से जसपुर से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3:00 गिन्नीखेड़ा के पास सड़क पार कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रॉली पर बैठे दो लोग भी गंभीर चोटिल हो गए।फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
