Oplus_16908288
काशीपुर। 7 अक्टूबर 2025 कार डिवाइडर से टकराकर पलटने से एक किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि कर में चला रहे ड्राइवर और तीन महिला में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है कर में पांच लोग बैठे थे।

बता दें कि रुद्रपुर खेड़ा निवासी करण पुत्र मोहनलाल अपनी भाभी अनु देवी पत्नी शोभा सिंह तथा भतीजी ज्योति 26 वर्ष पुत्री नौबत राम तथा सुनीता पत्नी होरीलाल तथा नीतू पुत्री होरीलाल को कर से सोमवार को जसपुर में अपने साडू के घर बेटे के लग्न रिश्ते में आए हुए थे और मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे जसपुर से रुद्रपुर घर वापस लौट रहे थे। कि जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर बल्ली ढाबे से आगे परमानंदपुर के ओवर ब्रिज के ढाल पर पहुंचे तभी उनकी कर का स्टेरिंग फ्री हो गया इतने ड्राइवर कुछ समझ पाता कार रोड पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई दुर्घटना में ज्योति पुत्री नौबत राम निवासी खेड़ा रुद्रपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि कर में स्वर सुनीता नीतू और कार चालक कारण सिंह चोटिल हो गए जिन्हें राहगीरों ने सर्वारखेड़ा में स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया तथा सूचना पर पहुंची 108 आपात वाहन से ज्योति को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
