काशीपुर। निकाय चुनाव के दौरान असंतोष के चलते पार्टी से दूरी बना चुके कार्यकर्ताओं की सोमवार को ससम्मान घर वापसी कराई गई। द्रोणासागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में हुए इस कार्यक्रम ने संगठन में नई ऊर्जा और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने की। इस दौरान जफर मुन्ना, तौकीर अंसारी, इदरीस अंसारी और वसीम अकरम को पुनः कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अनुशासन, सम्मान और एकता की प्रतीक है। रुष्ट कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर इन्हें पार्टी में वापस लिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दरवाजे सभी के लिए ससम्मान खुले हुए हैं।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कार्यकर्ताओं की घर वापसी पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन साथियों की वापसी से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा और एकता को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि कांग्रेस परिवार का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और पार्टी नेतृत्व हर कार्यकर्ता की निष्ठा की कद्र करता है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में और कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम में हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, पीसीसी सदस्य अलका पाल, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती, मंसूर मंसूरी, रंजना गुप्ता, अजीता शर्मा, पूजा सिंह, पार्षद अब्दुल कादिर, पार्षद राशिद फारुकी, पार्षद नौशाद सोनू, पार्षद मोहम्मद आरिफ, पार्षद सरफराज सैफी, अनीस अंसारी, सारीम सैफी, गौरव चौधरी और रियासत प्रधान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छात्र कांग्रेस की ओर से उपाध्यक्ष अक्षय रस्तोगी, सचिव सतराम निक्का और उपाध्यक्ष अनिशा कुमारी ने भी शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान पुनः शामिल हुए कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
???? कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि कांग्रेस में मतभेद भले हों, लेकिन मनभेद नहीं — संगठन के दरवाजे हर कार्यकर्ता के लिए ससम्मान खुले हैं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
