काशीपुर। 18 अक्टूबर 2025 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेशानुसार दीपावली पर्व के मद्देनज़र शनिवार को यातायात कार्यालय काशीपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता यातायात प्रभारी निरीक्षक नीरज चौधरी ने की।

बैठक में सभी यातायात उपनिरीक्षकों एवं ट्रैफिक कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने दीपावली के दौरान शहर में बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने कहा कि बाजारों, मुख्य मार्गों और चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने सभी कर्मियों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
यातायात प्रभारी ने यह भी कहा कि दीपावली पर्व के दौरान शहर में सुरक्षा और सुगम यातायात पुलिस की प्राथमिकता है। इस अवसर पर सभी ट्रैफिक कर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट्स पर समय से उपस्थित रहने और सहयोगात्मक भाव से कार्य करने को कहा गया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
