गदरपुर, 14 अक्टूबर 2025।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर थाना गदरपुर पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं यूनिट की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एक तस्कर को 07 अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवाबगंज–बिलासपुर बॉर्डर क्षेत्र से एक व्यक्ति अवैध असलहा लेकर उत्तराखंड की ओर आ रहा है। सूचना पर थाना गदरपुर पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 13 अक्टूबर की रात्रि में ग्राम रतनपुरा के पास बिलासपुर–महतोष पुलिस चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

उत्तर प्रदेश से ला रहा था अवैध असलहा, नवाबगंज बॉर्डर पर दबोचा गया आरोपी
इसी दौरान बिलासपुर दिशा से आ रही एक बाइक सवार व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम आजाद अली पुत्र अख्तर अली निवासी ग्राम कनकटा, थाना गदरपुर (उम्र 32 वर्ष) बताया।
???? बरामदगी
जामा तलाशी में अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर बरामद हुआ। वहीं, उसकी बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (काला रंग, नं. MD2B63AX5SPF11019 / PXXPSF11888) की जांच पर एक सलेटी रंग के बैग से 6 और तमंचे (2 अदद 12 बोर, 4 अदद 315 बोर) बरामद किए गए। कुल 07 अवैध तमंचों की बरामदगी के बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह असलहा उत्तर प्रदेश से लाकर बेचने की फिराक में था। उसके खिलाफ FIR नंबर 276/2025, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
????♂️ पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस संयुक्त अभियान में शामिल रहे —
- प्रभारी निरीक्षक: जसवीर सिंह चौहान
- उप निरीक्षक: मुकेश मिश्रा (प्रभारी चौकी सकैनिया), मोहन सिंह बोहरा
- एसटीएफ टीम: एसआई विपिन चंद्र जोशी, एसआई कृष्ण गोपाल मठपाल, हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल जितेन्द्र कुमार, वीरेंद्र चौहान और मनमोहन सिंह।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि “अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की यह निर्णायक कार्रवाई अपराध पर लगाम लगाने में मील का पत्थर साबित होगी।”
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
